सिनेमा जगत के सबसे बड़े अवॉर्ड शो में से एक अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार (आईफा) की शुरुआत हो चुकी है। इस बार यह अवॉर्ड नाइट अबू धाबी के यश आईलैंड में आयोजित किया गया, जो 2 जून से 4 जून तक चलने वाला है। 3 जून को आईफा रॉक्स इवेंट का आयोजन हुआ, जिसमें सितारों का जलवा देखने को मिला। सलमान खान हमेशा की तरह इस बार भी लाइमलाइट में रहे। लेकिन कुछ ऐसी अभिनेत्री भी दिखीं, जिन्होंने अपने लुक से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इस लिस्ट में जैकलीन फर्नांडीज, सारा अली खान और अनन्या पांडे हैं। आइए आपको उनकी तस्वीरें दिखाते हैं।