फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर पर पल्लू डाले थीं दीपिका, ड्रेस पकड़ पीछे चलते रहे रणवीर सिंह, फैंस बोले- 'हाय मैं मर जावां'

Thu, 19 Sep 2019 10:29 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ranveer deepika - फोटो : social media
आईफा अवॉर्ड 2019 का आगाज बुधवार शाम मुंबई में हुआ । 19 साल में पहली बार ये अवॉर्ड शो देश में हुआ है । इस अवॉर्ड शो का मजा मुंबई की बारिश ने किरकिरा कर दिया । बारिश की वजह से शो में चुनींदा सितारे ही पहुंचे थे । इसमें आयुष्मान खुराना, रेखा, दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, सारा अली खान, शाहिद कपूर, विकी कौशल और माधुरी दीक्षित जैसे बड़े सितारे शामिल हुए । 
विज्ञापन

2 of 5
deepika padukone - फोटो : social media
जब रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी अवॉर्ड शो में पहुंचीं तो सबकी निगाहें उन पर थम गई । रणवीर हमेशा की तरह अपने अतरंगी अंदाज में नजर आए । रणवीर ने ब्लैक कोट-पैंट पहना था । वहीं दीपिका पर्पल कलर की फेदर ड्रेस में खूबसूरत दिख रही थीं । दीपिका ने सिर से पल्लू भी लिया हुआ था । 
विज्ञापन

3 of 5
deepika padukone - फोटो : social media
आईफा अवॉर्ड से दीपिका-रणवीर की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं । दोनों आपस में भी व्यस्त दिखे । दीपिका और रणवीर के बगल में आलिया बैठी थीं । फंक्शन में रणबीर कपूर नहीं पहुंचे थे । इसलिए आलिया अकेला महसूस कर रही थीं । 

4 of 5
ranveer deepika - फोटो : social media
वहीं दीपिका और रणवीर एक-दूसरे से बात करते हुए कैमरे में कैद हुए । एक तस्वीर में रणवीर, दीपिका के पीछे चल रहे थे और उनकी ड्रेस संभाली हुई थी । दीपिका-रणवीर की तस्वीरें देख फैंस उनकी बहुत तारीफ कर रहे हैं । बता दें कि आईफा में दीपिका पादुकोण को फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' के लिए स्पेशल बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड मिला । वहीं रणवीर सिंह ने फिल्म 'पद्मावत' के लिए बेस्ट एक्टर अवॉर्ड जीता ।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sara Ali Khan - फोटो : twitter
इन अवार्ड्स में इशान खट्टर को फिल्म धड़क के लिए बेस्ट डेब्यू मेल का और सारा अली खान को फिल्म केदारनाथ के लिए बेस्ट डेब्यू फीमेल का अवॉर्ड दिया गया है। सारा अली खान ने भी अपनी फेरी ड्रेस से महफिल लूट ली। उन्होंने फंक्शन में परफॉर्म भी किया ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें