फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर आते ही उतरा IIFA का रंग, गिनती के सितारों के बीच आलिया-रणवीर को मिला बेस्ट एक्टिंग अवॉर्ड

Thu, 19 Sep 2019 09:09 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Alia Bhatt - फोटो : twitter
पहली बार देश में हुए इंडियन फिल्म अकेडमी अवार्ड्स (IIFA) की बुधवार की रंगीनियों पर इंद्रदेव ने पानी फेर दिया। मुंबई में जमकर हुई बारिश के चलते कई सितारे कार्यक्रम में पहुंच ही नहीं सके औऱ जो पहुंचे भी वे इतनी देरी से पहुंचे कि टिकट खरीदकर आइफा अवार्ड्स देखने पहुंचे तमाम सिनेप्रेमी घऱ लौटने लगे। इन अवार्ड्स में बेस्ट फिल्म का पुरस्कार राजी को दिया गया। बेस्ट एक्टर रहे पद्मावत के लिए रणवीर सिंह और बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार भी राजी के ही लिए आलिया भट्ट को दिया गया।

विज्ञापन

2 of 5
Ranveer Singh - फोटो : twitter
यहां मुंबई में एनएससीआई डोम में हुए आइफा अवार्ड्स में वैसी रंगत नजर नहीं आई जैसी इसे पिछले 19 साल से देखते आ रहे लोगों ने दुनिया के अलग-अलग देशों में देखी है। पुरस्कार समारोह से ज्यादातर फिल्म इंडस्ट्री गायब रही। नजर बस वही लोग आए जिन्हें पुरस्कार पाना था या जिन्हें किसी तरह मान मनौव्वल करके या फिर एजेंसी के जरिए पैसे देकर बुलाया गया।
 
विज्ञापन

3 of 5
Aditi and Vicky - फोटो : twitter
आइफा अवार्ड्स का इतना फीका संस्करण शायद ही किसी ने पहले देखा हो। अमिताभ बच्चन के नाम के साथ शुरू हुए आइफा अवार्ड्स को इन दिनों सलमान खान के नाम का सहारा है। लेकिन, वह भी बीती रात काफी देरी से यहां पहुंचे। इन अवार्ड्स में इशान खट्टर को फिल्म धड़क के लिए बेस्ट डेब्यू मेल का और सारा अली खान को फिल्म केदारनाथ के लिए बेस्ट डेब्यू फीमेल का अवॉर्ड दिया गया है। 

4 of 5
Sara, Deepika and Ishaan - फोटो : twitter
फिल्म समारोह के दौरान लोगों से बातचीत में ये भी जाहिर हो गया कि आखिरी समय में अर्जुन कपूर ने अपना नाम कार्यक्रम होस्ट करने से अलग क्यों कर लिया। ऐसा आयुष्मान खुराना को बेस्ट एक्टर का अवार्ड न मिलने के चलते हुए बताया गया। आइफा के सूत्रों ने बताया कि आयुष्मान और अर्जुन दोनों यशराज फिल्म्स के टैलेंट हैं और उन्हें वाईआरएफ की टैलेंट विंग ही मैनेज करती है। लिहाजा, जब ये साफ हो गया कि बेस्ट एक्टर का अवार्ड आयुष्मान को नहीं मिल रहा है तो एजेंसी ने अर्जुन कपूर का नाम भी कार्यक्रम को होस्ट करने से अलग कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Saroj Khan - फोटो : twitter
आइफा अवार्ड्स 2019 के मुख्य पुरस्कार इस तरह से रहे-
बेस्ट पिक्चर – राजी
बेस्ट निर्देशक – श्रीराम राघवन (अंधाधुन)
बेस्ट एक्टर (फीमेल) – आलिया भट्ट (राजी)
बेस्ट एक्टर (मेल) – रणवीर सिंह (पद्मावत)
बेस्ट सपोर्टिंग रोल (फीमेल) – अदिति राव हैदरी
बेस्ट सपोर्टिग रोल (मेल) – विकी कौशल
बेस्ट स्टोरी – अंधाधुन
बेस्ट लिरिसिस्ट – अमिताभ भट्टाचार्य
बेस्ट सिंगर – अरिजीत सिंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें