विनीता नंदा ने उठाए सवाल
इम्तियाज अली ने गोवा 2024 में महिला सुरक्षा मुद्दे पर जो बातें कहीं, उन पर सवाल उठ रहे हैं और निर्देशक की जमकर आलोचना हो रही है। सवाल यह उठ रहे हैं कि उन्हें इस पैनल चर्चा में बुलाया ही क्यों गया? मामला बढ़ता देख इम्तियाज अली ने सफाई पेश की है। दरअसल हुआ यह कि फिल्म निर्माता और लेखक विनीता नंदा ने बाकायदा इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर इम्तियाज अली को घेरा है। इसके बाद इम्तियाज अली ने इस पर प्रतिक्रिया दी है।
इम्तियाज अली ने क्या कहा था?
अपने बयान में इम्तियाज अली ने कहा था कि फिल्म 'हाइवे' की शूटिंग जब ग्रामीण इलाके में हो रही थी, तो उनके पास वैनिटी वैन का प्रबंध नहीं था। आलिया भट्ट जब कपड़े बदलने या अन्य काम के लिए इधर-उधर गईं तो क्रू का एक सदस्य बार-बार उनके आस-पास जा रहा था। यह देखकर इम्तियाज ने उसे बाहर कर दिया। इसके अलावा उन्होंने कहा कि फिल्म 'जब वी मेट' के सेट पर करीना कपूर ने बिल्कुल सुरक्षित महसूस किया। इम्तियाज ने कहा अपने दो दशक के करियर में उन्हें दुर्व्यवहार के लिए तीन मौकों पर क्रू मेंबर्स को हटाना पड़ा है। हालांकि, अब समय काफी बदल गया है। अभिनेत्रियां सेट पर अब वाकई सुरक्षित हैं'।
संबंधित वीडियो