लक्ष्मी और कुली नंबर 1
- फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं, फिल्म वितरक मोहम्मद असलम का कहना है कि अगर 'कुली नंबर 1' जैसी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी तो बेशक इससे दर्शक जुटेंगे। असलम ने कहा, ''लक्ष्मी' जैसी फिल्में ओटीटी पर रिलीज हो गई। अगर यह फिल्म ओटीटी के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई होती तो दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में तहलका मच सकता था। लेकिन, इस बारे में किसी ने सोचा ही नहीं। अब 'कुली नंबर 1' के निर्माता बातचीत कर रहे हैं। हालांकि, इसके विकल्प थोड़े कम बचते हैं। क्योंकि, वह ओटीटी के साथ पहले ही सौदा कर चुके हैं।'