फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमानत न मिली तो लटक जाएंगी सलमान की ये 5 बड़े बजट की फिल्में, टीवी के इन शो पर भी लग जाएगा ब्रेक

Fri, 06 Apr 2018 10:48 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
सलमान खान
साल 1998 के काले हिरण शिकार मामले में जोधपुर की अदालत ने सलमान खान को 5 साल की सजा और 10000 रुपये का जुर्माना लगाया है। इतनी लंबी सजा होने की वजह से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। सलमान खान ने कई प्रोजेक्ट साइन किए हुए हैं। अगर उन्हें जेल जाना पड़ा तो इंडस्ट्री को करोड़ों रुपये का नुकसान झेलना पड़ेगा। फिलहाल सलमान बॉलीवुड की तीन बड़ी फिल्मों में काम कर रहे हैं। इसके अलावा वो 2 रिएलिटी शोज से भी जुड़े हैं।
विज्ञापन

2 of 7
salman khan race 3
रेस-3
जोधपुर जाने से पहले सलमान रविवार को अबु धाबी से 'रेस 3' की शूटिंग पूरी करके लौटे थे। यह फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में सलमान नेगेटिव किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म का बजट 100 करोड़ है। ऐसे में सलमान के जेल जाने से फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन पर असर पड़ सकता है। फिलहाल यह प्रोजेक्ट बीच में ही रुक गया है जिससे प्रोड्यूसर्स की रकम फंस गई है।
विज्ञापन

3 of 7
salman
भारत
'रेस3' के बाद सलमान खान 'सुल्तान' और 'टाइगर जिंदा है' के निर्देशक अली अब्बास जफर के साथ 'भारत' फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। यह कोरियन फिल्म 'ऑड टू माय फादर' का हिंदी रीमेक होगी। इस फिल्म में सलमान खान के साथ प्रियंका चोपड़ा नजर आएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म सलमान खान की सबसे महंगी फिल्म बताई जा रही है। इस फिल्म का बजट 200 करोड़ है। 

4 of 7
Loveratri
लवरात्रि
अपनी इन फिल्मों के अलावा सलमान एक फिल्म प्रोड्यूस भी कर रहे हैं। उनके होम प्रोडक्शन फिल्म 'लवरात्रि' भी पाइपलाइन में है। इस फिल्म के जरिए सलमान खान अपने जीजा आयुष शर्मा और वरीना हुसैन को लॉन्च की तैयारी में थे। यह फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज होगी। यह गुजरात में नवरात्रि पर्व की पृष्ठभूमि पर एक प्रेम कहानी है। 
विज्ञापन

5 of 7
salman khan
इन फिल्मों के अलावा सलमान के पास कुछ प्रोजेक्ट्स ऐसे भी हैं जो अभी पाइप लाइन में हैं और धीरे धीरे उन पर काम चल रहा है। इन फिल्मों में उनके भाई अरबाज खान की फिल्म दबंग-3 है। इस फिल्म का प्री-प्रोडक्शन चल रहा है। वहीं निर्माता साजिद नाडियाडवाला भी सलमान के साथ किक-2 बनाने की घोषणा कर चुके हैं। इसके अलावा वांटेड-2 और टाइगर सीरीज की तीसरी फिल्म पर भी धीरे-धीरे तैयारियां चल रही हैं। उनके भाई सोहेल खान के प्रोजेक्ट शेरखान में भी सलमान को लेकर चर्चा है।
विज्ञापन

6 of 7
BIGG BOSS - फोटो : self
बिग बॉस 
फिल्मों के अलावा सलमान की छोटे पर्दे पर भी बहुत डिमांड है। रीयलिटी शो बिग बॉस के ज्यादातर सीजन सलमान खान ने ही होस्ट किए हैं। सलमान को मिली इस सजा से बिग बॉस के मेकर्स को तगड़ा झटका लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
10 ka dum
दस का दम  
2008 और 2009 में सलमान ने टीवी शो 'दस का दम' को होस्ट करते थे। सलमान इस साल फिर यह शो लेकर लौट रहे हैं। पिछले दिनों चैनल और सलमान ने दस का दम के नए सीजन का टीजर जारी किया था। शो को जून में लाने की तैयारियां है, लेकिन अगर सलमान जेल जाते हैं तो ये शो भी बंद हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें