Allu Arjun
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जरूरी है सिनेमाघरों की संख्या बढ़ना
आबादी के जिस अनुपात में तेलुगू भाषी लोग सिनेमा देखते हैं, अपनी आबादी के हिसाब से उतने प्रतिशत हिंदी भाषी लोग जिस दिन सिनेमा देखना शुरू कर देंगे, दुनिया में सिनेमा का सबसे बड़ा कारोबार भारत में होगा। करीब 30 फीसदी तेलुगू आबादी नियमित सिनेमाघरों तक जाती है। और, तेलुगू फिल्म उद्योग के कारोबार पर, इसकी फिल्मों के बजट पर और इसकी फिल्मों के कलेक्शन पर सीधा असर दिखता है।