फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी सिनेमा का सुनहरा दौर लाने वाले आईएस जौहर के 10 किरदारों की दास्तान

Sun, 10 Mar 2019 12:16 PM IST
शिप्रा सक्सेना मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
I S Johar - फोटो : file photo
हिंदी सिनेमा के इतिहास में 60 और 70 के दशक को सुनहरा दौर बनाने में बेहतरीन फिल्मों और कलाकारों का बड़ा योगदान रहा है। ऐसे ही एक अभिनेता रहे आईएस जौहर। जिनका पूरा नाम इंदरजीत सिंह जौहर था। 16 फरवरी 1920 तो तालागंग (पंजाब) ब्रिटिश भारत में जन्मे आईएस जौहर ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों को दीवाना बना दिया था। साल 1971 में उन्हें 'जॉनी मेरा नाम' के लिए सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार दिया गया। 10 मार्च 1984 को मुंबई में उनका निधन हुआ। आज उनकी पुण्यतिथि पर पढ़िए 10 फिल्मों में उनके बेहतरीन किरदारों की कहानी......
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
I S Johar - फोटो : file photo
अफसाना
साल 1951 में आई 'अफसाना' फिल्म से आईएस जौहर ने बतौर लेखक फिल्म इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत की थी। अफसाना फिल्म में अशोक कुमार, वीना, जीवन, कुलदीप कौर, प्राण मुख्य भूमिकाओं में थे।
विज्ञापन

3 of 11
nastik - फोटो : file photo
नास्तिक 
इसके बाद 1954 में आई फिल्म 'नास्तिक' में आईएस जौहर बतौर एक्टर देखे गए और बॉलीवुड में छा गए। 'नास्तिक' फिल्म में जौहर ने जोकर का रोल निभाया था। इस रोल में जौहर को देखकर दर्शकों की हंसी छूट गई। नास्तिक फिल्म जौहर के करियर के शुरुआती दिनों की सबसे अच्छी फिल्म साबित हुई।
 

4 of 11
I S Johar - फोटो : file photo
दास्तान 
1972 में आई फिल्म बीआर चोपड़ा की 'दास्तान' फिल्म में आईएस जौहर, दिलीप कुमार-शर्मीला टैगोर जैसे बड़े स्टार्स के साथ फिल्म में आए। हालांकि इस फिल्म में जौहर को बहुत छोटा रोल मिला। दोस्त के रोल में जौहर ने लोगों की नजरों में आ गए थे। 
विज्ञापन

5 of 11
Roop Tera Mastana - फोटो : file photo
रूप तेरा मस्ताना 
खालिद अख्तर के निर्देशन में साल 1972 में आई 'रूप तेरा मस्ताना' फिल्म में आईएस जौहर की एक्टिंग ने सबको हैरान कर दिया। इस फिल्म में जितेंद्र, मुमताज, प्राण लीड रोल में थे। वहीं टैक्सी ड्राइवर के रोल में आईएस जौहर ने हंसी का ऐसा तड़का लगाया कि फिल्म हिट हो गई। 
विज्ञापन

6 of 11
I S Johar - फोटो : file photo
हम सब चोर हैं
1956 में आई फिल्म 'हम सब चोर हैं' में आईएस जौहर अलग-अलग किरदारों मे नजर आए। इस फिल्म में शम्मी कपूर और नलिनी जयवंत लीड रोल में थे। हम सब चोर हैं में डिफ्रेंट कैरेक्टर वाली जौहर की यह पहली फिल्म थी। 
विज्ञापन

7 of 11
I S Johar - फोटो : file photo
मदर इंडिया
1957 में आई महबूब खान की सुपर डुपर हिट फिल्म 'मदर इंडिया' में आईएस जौहर ने प्यारे लाल का किरदार निभाया। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त चली। लोग प्यारेलाल के किरदार को भी याद करते हैं। 

8 of 11
Banarasi Babu - फोटो : file photo
बनारसी बाबू
1973 में आई फिल्म 'बनारसी बाबू' में आईएस जौहर देवानंद के साथ नजर आए। इस फिल्म में आईएस जौहर जैकपॉट के रोल में देखे गए और लोगों को उन्होंने जमकर हंसाया। 

9 of 11
I S Johar - फोटो : file photo
कशमकश
फिरोज चिनॉय के निर्देशन में 1973 में आई फिल्म 'कशमकश' में आईएस जौहर प्राइवेट डिटेक्टिव के किरदार में दिखे। इस फिल्म में रेखा, फिरोज खान और शत्रुघ्न सिन्हा लीड रोल में थे। 

10 of 11
I S Johar - फोटो : file photo
जॉनी मेरा नाम 
1970 में रिलीज हुई विजय आनंद की फिल्म 'जॉनी मेरा नाम' में आईएस जौहर एक बार फिर डिफ्रेंट कैरेक्टर में देखे गए। इस फिल्म में जौहर ने पहले राम, दूजा राम और तीजा राम का किरदार निभाकर अपनी कलाकारी और कॉमेडी का लोहा मनवाया। 
विज्ञापन

11 of 11
I S Johar - फोटो : file photo
गोपीचंद जासूस
नरेश कुमार के निर्देशन में 1982 में आई गोपीचंद जासूस में जौहर ने राम रोकड़ा नंबर 256 का कैरेक्टर रोल प्ले किया। इस फिल्म  में राजकपूर और जीनत अमान लीड रोल में थे। राम रोकड़ा के कैरेक्टर को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें