फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रेस-3' के प्रमोशन इवेंट में डेजी शाह ने सलमान को लेकर कह दी दिल की बात, बोलीं- करते हैं बहुत प्यार

Thu, 14 Jun 2018 10:27 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Daisy Shah
फिल्म 'रेस 3' को लेकर फिल्म की पूरी स्टार कास्ट बेहद उत्साहित है लेकिन एक एक्टर हैं जो काफी नर्वस भी हैं। जी हां डेजी शाह ने अपनी नर्वसनेस जाहिर करते हुए मीडिया के सामने सलमान से जुड़ी कुछ बातें शेयर की हैं। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Daisy Shah
'रेस 3' के प्रमोशन में व्यस्त एक्ट्रेस डेजी शाह का कहना है कि वो एक्शन फिल्म के अपने को-एक्टर सलमान खान को निराश नहीं करना चाहतीं। डेजी ने फिल्म के प्रमोशन के दौरान मीडिया के सामने ये बात कही। 

 
विज्ञापन

3 of 5
डेजी शाह - फोटो : youtube
डेजी शाह ने एंटरटेनमेंट फील्ड में 10 साल पहले कोरियोग्राफर गणेश आचार्य की असिस्टेंट बनकर काम किया था। इसके बाद सलमान ने फिल्म 'जय हो' के साथ उन्हें ब्रेक दिया। डेजी ने कहा मुझे लगता है जिंदगी चुनौतियों से भरी है। आपको अपने जन्म से चुनौती का सामना करना पड़ता है।

 

4 of 5
Daisy Shah and salman khan
डेजी शाह ने कहा, 'मेरे लिए 'जय हो' में ब्रेक मिलना चैलेंजिंग था और इसके बाद मेरा सफर काम और किस्मत पर निर्भर था इसीलिए मुझे लगता है कि मेरे माता-पिता के आशीर्वाद ने यहां तक पहुंचाने में मेरी मदद की है और मैं खुशनसीब हूं कि सलमान ने मुझे एक लेवल तक पहुंचने में मदद की। उसके बाद उस लेवल को आगे बढ़ाना मेरी कड़ी मेहनत पर निर्भर करता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
salman khan and daisy shah
सलमान खान को लाखों लोग प्यार करते हैं और अगर उन्हें मुझ पर विश्वास है तो मैं उन्हें निराश नहीं करना चाहती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें