फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांवले रंग को लेकर ताने सुन चुकी राधिका ने प्रियंका के बारे में कहा- उन्होंने कई लड़ाइयां लड़ी

Sat, 15 Sep 2018 08:20 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका चोपड़ा और राधिका आप्टे
हॉलीवुड में करियर की शुरुआत कर रहीं अभिनेत्री राधिका आप्टे ने अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की जमकर प्रशंसा की है। राधिका कहती हैं कि वह प्रियंका की वैश्विक प्रसिद्धि का सम्मान करती हैं। राधिका ने कहा, ‘प्रियंका का काम अद्भुत है। मैं उनकी प्रशंसक हूं। कुछ समय से वह हॉलीवुड में हैं और इस दौरान उन्होंने वहां कई लड़ाइयां लड़ी हैं।’ 
 
विज्ञापन

2 of 5
radhika apte bold pics
हालांकि राधिका को लगता है कि विश्व सिनेमा में दक्षिण एशियाई महिलाओं की कमी है। उन्होंने कहा, ‘अगर आप कनाडा या लॉस एंजेलिस जाते हैं तो आपको वहां कई दक्षिण एशियाई लोग मिलेंगे। लेकिन स्क्रीन पर वे बहुत कम संख्या में हैं। यह असामान्य बात है। हमें और दक्षिण एशियाई लोगों की जरूरत है।’ 

 
विज्ञापन

3 of 5
Radhika Apte
राधिका ने यह भी कहा कि कलाकारों को न केवल हॉलीवुड का सपना देखना चाहिए, बल्कि दुनिया में समान सम्मान के लिए भी लड़ना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘मैं चाहती हूं कि हमारी पीढ़ी रूढ़िवाद को तोड़े और भारतीय कलाकार हॉलीवुड में हर तरह की भूमिकाएं हासिल करने के लिए अपना रास्ता बनाएं।’

 

4 of 5
Radhika Apte
बता दें कि राधिका ने साल 2012 में विदेशी म्यूजिशियन बेनेडिक्ट टेलर से शादी कर ली थी लेकिन इसे 1 साल तक दुनिया से छुपाकर रखा। बताया जाता है कि, इनकी मुलाकात 2011 में तब हुई थी जब राधिका कंटेम्परेरी डांस सीखने के लिए लंदन गई थीं। एक साल डेटिंग के बाद दोनों ने 2012 में शादी की और 2013 में इसकी पुष्टि की।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Radhika Apte
राधिका को अपने सांवले रंग की वजह इंडस्ट्री में कई लोगों के ताने सुनने पड़े हैं। कइयों ने उनको लेकर कहा कि वह इंडस्ट्री के लायक नहीं हैं, वह कभी एक्ट्रेस नहीं बन सकतीं लेकिन राधिका ने कभी इन सब चीजों की परवाह नहीं की। उन्होंने हमेशा अपने आलोचकों को शानदार काम के जरिए जवाब दिया। एक इंटरव्यू में राधिका ने बताया था एक बार साउथ के एक बड़े एक्टर ने उन्हें फिल्म में काम देने के एवज में गलत काम की डिमांड रखी थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें