फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदराबाद में डॉक्टर संग हुए दुष्कर्म-हत्या से अभिनेत्रियों में आक्रोश, कहा- इन हैवानों को फांसी हो

Sat, 30 Nov 2019 03:33 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
- फोटो : social media
हैदराबाद में 27 साल की एक पशु चिकित्सक के साथ रेप और हत्या के बाद पूरे देश में आक्रोश का माहौल है। खबरों के मुताबिक डॉक्टर की स्कूटी खराब हो गई थी जिसके बाद उन्होंने उसे शमशाबाद में पार्क कर दिया था। महिला डॉक्टर का शव गुरुवार सुबह शादनगर इलाके में मिला। पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। यामी गौतम, स्वरा भास्कर समेत कई अभिनेत्रियों ने लड़कियों की सुरक्षा पर सवाल उठाए और हैदराबाद के पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। जानिए किसने क्या कहा।

विज्ञापन

2 of 9
swara bhaskar

स्वरा भास्कर ने लिखा है, "अभी-अभी प्रियंका रेड्डी के भयावह गैंगरेप की घटना के बारे में पढ़ा। स्तब्ध और हैरान हूं कि हमारे समाज में क्रूरता जारी है। हमारी मानवता की बजाय हमें धार्मिक पंथ विभाजन एकजुट कर रहा है। ऐसा लगता है कि हमें कुरूपता एकजुट कर रही है।

विज्ञापन

3 of 9
शबाना आजमी

शबाना आजमी ने लिखा- खतरनाक! क्रूर! अपराधियों को सजा मिलनी चाहिए। मुझे उनके परिवार के लिए दुख है और इसका भी दुख है कि हमारे समाज के कुछ हिस्से को क्या होता जा रहा है।

4 of 9
yami gautam - फोटो : अमर उजाला
यामी गौतम ने लिखा, गुस्सा, दुःख, सदमा। इतने जोरदार हंगामे और जागरूकता के बावजूद भी महिलाओं के खिलाफ अमानवीय, अकल्पनीय अपराध  कैसे हो सकते हैं। क्या इन राक्षसों को सजा या कानून का कोई डर नहीं है। एक प्रणाली और समाज के रूप में हम कहां गलत हो रहे हैं और पिछड़ रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 9
ऋचा चड्ढा - फोटो : amar ujala
ऋचा चड्ढा ने कहा- उन अपराधियों ने स्कूटी ठीक करने का वादा करके पशु चिकित्सक को धोखा दिया। उसका एकमात्र गलती थी कि उसने इन पुरुषों पर भरोसा किया जिन्होंने उसकी स्कूटी को ठीक करने का वादा किया था।
विज्ञापन

6 of 9
Rakul Preet Singh - फोटो : Instagram
अभिनेत्री रकुल प्रीत ने लिखा है, मुझे तो समझ भी नहीं आ रहा कि प्रियंका रेड्डी वाली घटना पर क्या प्रतिक्रिया दूं। यह लोगों के मन में भय पैदा करने का समय है, ताकि वे इस तरह के भयावह अपराध के बारे में सोचने की भी हिम्मत न सकें।
विज्ञापन

7 of 9
kajal aggarwal - फोटो : social media
काजल अग्रवाल ने लिखा, 'मुझे पता नहीं कि महिलाओं के लिए कोई सुरक्षित जगह बची हैं या नहीं। हर दिन महिलाओं के साथ हो रही घटनाओं को देखकर मैं चिंतित हूं। जिसने भी ये अपराध किया है उसे फांसी होनी चाहिए। महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। जब तक परिस्थिति आपातकाल जैसी ना हो जाए तब तक की प्रतीक्षा नहीं करनी चाहिए।'

8 of 9
सोना महापात्रा
सोना महापात्रा ने लिखा, 'चाहे हैदराबाद में रेप हो, तमिलनाडु में हो, रांची में लॉ स्टूडेंट हो या फिर 7 साल पहले निर्भया का गैंगरेप हो। हम सभी सिर्फ हादसे के बाद ही जागते हैं।'
विज्ञापन

9 of 9
मालिनी अवस्थी के गीतों पर झूमा शहर - फोटो : अमर उजाला
सिंगर मालिनी अवस्थी ने लिखा, 'जो महिला डॉक्टर के साथ हुआ, वह किसी भी घर की बेटी के साथ हो सकता है। हम सब कितने लाचार और बेबस हो गए हैं। हम सबके इर्द गिर्द कैसा हैवान समाज पनप रहा है? कितने ही कानून बने, सख्ती हो, इन विकृत दुराचारियों को कोई डर नहीं क्योंकि ये जानते हैं कि इन्हें सजा नही होगी। दिल दहल गया है आज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें