फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदराबाद सामूहिक दुष्कर्म मामले पर बोलीं तनुश्री,भारत में महिलाओं की सुरक्षा पर दागे सवाल

Tue, 03 Dec 2019 07:52 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
tanushree dutta - फोटो : file photo
हैदराबाद में महिला पशु चिकित्सक के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या को लेकर देशभर में आक्रोश है। लोग आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं। कोई सिर कलम करने की मांग कर रहा है तो कोई चाहता है कि आरोपियों को फांसी पर लटका दिया जाए। आम जनता के अलावा फिल्मी सितारों के बीच भी इस घटना को लेकर काफी गुस्सा है। कई कलाकारों मे इस मामले पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस घटना पर बॉलीवुड में #MeToo आंदोलन शुरू करने वाली अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने भी बड़ी बात बोली हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Tanushree Dutta - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
जूम टीवी की खबर के अनुसार तनुश्री दत्ता ने हैदराबाद में महिला पशु चिकित्सक के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले की निंदा की है और कहा कि भारत में उत्पीड़न के मामलों को गंभीरता पूर्वक नहीं लिया जाता है। ये बात तनुश्री की मीडिया टीम ने एक बयान जारी करके कही है। मीडिया टीम के अनुसार तुनश्री दत्ता ने शिक्षा पर जोर देने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने इस बात पर भी सवाल खड़ा किया है कि भारत को महिलाओं के लिए सुरक्षित कैसे बनाया जाए? तनुश्री ने कहा,' हमारे देश में कोई भी 'यौन उत्पीड़न' शब्द का मतलब नहीं समझता है।' 
विज्ञापन

3 of 5
Tanushree Dutta - फोटो : amar ujala mumbai
तुनश्री दत्ता की मीडिया टीम ने अपने बयान में आगे कहा, 'कई मनोवैज्ञानिक अध्ययनों और रिपोर्टों के अनुसार बहुत बार भारत में 'यौन उत्पीड़न' के शिकायतकर्ताओं को गंभीरता से नहीं लिया जाता है, जबकि महिलाओं के साथ पूरे देश में छेड़खानी और अनुचित व्यवहार किया जाता है।' तनुश्री दत्ता ने महिला राजनेताओं से अपील की कि वह सभी इस मामले को काफी गंभीरता से उठाएं। साथ ही स्कूल के पाठ्यक्रमों में बच्चों को जागरूक करने वाले विषयों को शामिल करने की कोशिश करें।

4 of 5
tanushree dutta - फोटो : file photo
गौरतलब है कि यौन उत्पीड़न जैसे मामलों पर तुनश्री दत्ता हमेशा से अपनी प्रतिक्रिया देती रही हैं। बीते दिनों तनुश्री दत्ता ने गायक अनु मलिक की आलोचना करते हुए इंडियन आइडल की होस्ट और गायिका नेहा कक्कड़ को भी आड़े हाथ लिया है, जिसकी काफी चर्चा हुई थी। तनुश्री दत्ता ने हाल ही में मिड डे को इंटरव्यू दिया। इस दौरान उन्होंने #MeToo आंदोलन पर ढेर सारी बातें कीं। तनुश्री दत्ता ने सोनी चैनल पर गुस्सा जाहिर करते हुए इंटरव्यू में कहा- मुझे सबसे ज्यादा झटका लगा कि सोनी, जिसे एक परिवार के अनुकूल चैनल माना जाता है, ने एक ऐसे व्यक्ति को जज के रूप में रहने की अनुमति दी है, जिसके बारे में बहुत सारी प्रतिभाशाली और हाई प्रोफाइल महिलाओं ने सामने आकर अपनी शोषण की कहानी को बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Tanushree Dutta - फोटो : amar ujala mumbai
तनुश्री दत्ता ने आगे कहा था, चैनल की टीआरपी की अहमियत मानवता से भी ज्यादा है ? अपने इंटरव्यू में तनुश्री दत्ता ने इंडियन आइडल में अनु मलिक की सह जज और गायिका नेहा कक्कड़ की काफी आलोचना की है और उनसे सवाल किया है कि वह इस मामले में कैसे शांत रह सकती हैं ? उन्होंने कहा- 'नेहा के साथ खुद इस शो पर एक ऐसी घटना हुई, जब एक कंटेस्टेंट ने उन्हें जबरदस्ती किस किया। उन्होंने खुद यह महसूस किया कि आखिर ऐसी किसी घटना के बाद कैसा महसूस होता है, लेकिन जैसे नेहा ने अनु मलिक के साथ जज बनने का फैसला लिया, वैसे ही इस घटना पर भी उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।'

पढ़ें: 'ब्लैक विडो' का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज, शाहरुख की वजह से अभिनेता बने कार्तिक, पांच खबरें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें