हश हश स्टार कास्ट
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आज इस वेब सीरीज का ट्रेलर मुंबई में लांच हुआ। ट्रेलर लांच के दौरान सीरीज की सभी महिला मंडल मौजूद थी, सिवाय जूही चावला के। पता चला कि वह स्वास्थ कारणो से जूही चावला नही आ सकी। उनको मिस करते हुए आयशा जुल्का ने कहा, 'आज अगर जूही चावला भी इवेंट पर होती तो मुझे बहुत खुशी होती, क्योंकि यंग जनरेशन की लडकियों के साथ खुद को थोड़ा अकेले महसूस कर रही हूं।' उन्होंने आगे यह भी कहा कि वैसे मैं भी अभी यंग ही हूं, लेकिन यहां जो लड़कियां हैं, वो टीनएज की है। जूही चावला हमारी हमउम्र है, उनके साथ मैं बहुत सहज महसूस करती हूं।'