बॉलीवुड की 'चांदनी' का दुनिया से रुखसत होना उनके फैंस के लिए गहरा 'सदमा' लेकर आया। छरहरी काया की मालकिन श्रीदेवी ने शनिवार को दुबई में आखिरी सांस ली। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो उनकी मौत कार्डिएक अरेस्ट से हुई। मगर उनकी मौत को लेकर अलग-अलग बातें सामने आ रही हैं। जानकारियों के मुताबिक उनके पति बोनी कपूर उन्हें सरप्राइज देने के लिए दोबारा दुबई पहुंचे थे। मगर उनकी ये इच्छा जिंदगी भर के लिए अधूरी रह गई।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
श्रीदेवी छोटी बेटी खुशी और पति बोनी कपूर के साथ भांजे मोहित मारवाह की शादी में शरीक होने दुबई पहुंचीं थीं। शादी खत्म होने के बाद जहां पति और बेटी 21 फरवरी को वापस लौट गए तो श्रीदेवी अपनी पेंटिंग एग्जिबिशन की वजह से दुबई के जुमैरा एमिरेट्स होटल में ही रुक गईं थीं। होटल स्टाफ के मुताबिक अकेली श्रीदेवी 48 घंटों तक होटल के कमरे से बाहर तक नहीं निकलीं थीं।
विज्ञापन
3 of 4
इस बीच पति बोनी कपूर 24 फरवरी को मुंबई से दोबारा दुबई गए थे। जहां वे अपनी पत्नी को सरप्राइज डिनर पर ले जाना चाहते थे। बोनी ने श्रीदेवी को उठाया। दोनों के बीच 15 मिनट बातचीत हुई। श्रीदेवी फ्रेश होने के लिए वॉशरूम गईं, लेकिन 15 मिनट तक बाहर नहीं निकलीं। बाद में देखने पर वे बाथटब में गिरी मिलीं।
खलीज टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, 'बोनी ने उन्हें होश में लाने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। इसके बाद उन्होंने अपने दोस्त को फोन किया। इसके बाद उन्होंने करीब 9 बजे पुलिस को जानकारी दी। पुलिस और डॉक्टरों के होटल आने के बाद उन्हें मृत घोषित घोषित कर दिया गया। इस बीच दुबई के भारतीय कॉन्स्युलेट ने श्रीदेवी का पासपोर्ट रद्द कर दिया है। दुनिया से रुखसत करते ही बोनी कपूर की श्रीदेवी को डिनर पर ले जाने की इच्छा जिंदगी भर के लिए अधूरी ही रह गई।