बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी फेमस हॉलीवुड एक्ट्रेस निकोल किडमैन के साथ एक चैट शो में नजर आने वाली हैं। हुमा इस चैट शो में महिलाओं के स्वास्थ्य जीवन के मुद्दों पर चर्चा करती हुई नजर आयेंगी। इस चैट शो का हिस्सा बनने और निकोल किडमैन के साथ बातचीत करने को लेकर हुमा बेहद उत्साहित दिख रही हैं।