बिजली का बिल देखकर ना केवल आम आदमी बल्कि बॉलीवुड सितारों को भी तगड़ा झटका लग रहा है। बीते दिनों तापसी पन्नू, रेणुका शहाणे, डिनो मोरियो सहित कई सितारों ने बढ़े बिजली का बिल देखकर सोशल मीडिया पर इसकी शिकायत की। अब इसी कड़ी में हुमा कुरैशी ने भी ट्वीट किया है।