फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Huma Qureshi: ब्लैक आउटफिट में हुमा कुरैशी ने लूटा फैंस का दिल, कातिलाना अदाओं से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

Mon, 01 Aug 2022 12:34 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

 

बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्रियों में से एक हैं। अभिनेत्री इंडस्ट्री के उन कलाकारों में में शामिल हैं, जिन्होंने कम समय में ही अपनी एक अलग पहचान बना ली है।
विज्ञापन
1 of 5
हुमा कुरैशी - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्रियों में से एक हैं। अभिनेत्री इंडस्ट्री के उन कलाकारों में में शामिल हैं, जिन्होंने कम समय में ही अपनी एक अलग पहचान बना ली है। अपनी खूबसूरती और बेहतरीन अभिनय के लिए एक्ट्रेस लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो चुकी हैं। फिल्मों के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करने वाली एक्ट्रेस हुमा कुरैशी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। वह समय-समय पर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

विज्ञापन

2 of 5
हुमा कुरैशी - फोटो : इंस्टाग्राम

इसी क्रम में एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। सोशल मीडिया पर शेयर की गईं इन तस्वीरों में अभिनेत्री कमाल लग रही है। हाल ही में कराए गए अपने फोटोशूट की इन तस्वीरों को हुमा ने फैंस के साथ साझा किया है। सामने आई इन तस्वीरों में घुमा डैपर लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

विज्ञापन

3 of 5
हुमा कुरैशी - फोटो : Instagram

ब्लैक रंग की स्पोर्ट्स ब्रा, जैकेट और ट्राउजर में एक्ट्रेस काफी गॉर्जियस लग रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने ग्लौसी मेकअप और डार्क लिपस्टिक कैरी की है, जो उनके लुक में चार चांद लगा रही है। इसके अलावा अभिनेत्री ने अपने इस लुक से मैचिंग ज्वेलरी भी पेयर है, जिसमें वह और भी ग्लैमरस दिख रही हैं।

4 of 5
हुमा कुरैशी - फोटो : social media

शेयर की गईं इन तस्वीरों में हुमा अलग-अलग अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का यह अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। कुछ घंटे पहले ही शेयर की गई इन तस्वीरों को अब तक 48 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। साथ ही फैंस लगातार उनकी इन तस्वीरों पर कमेंट कर अभिनेत्री के लुक और उनकी खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हुमा कुरैशी - फोटो : Instagram

वर्कफ्रंट की बात कें तो एक्ट्रेस जल्द ही अपनी सुपरहिट वेब सीरीज महारानी के दूसरे सीजन में नजर आने वाली हैं। कुछ दिनों पहले ही महारानी 2 का टीजर जारी हुआ था। इस पॉलिटिकल ड्रामा वेब सीरीज को अगले महीने सोनी लिव एप पर रिलीज किया जाएगा।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें