फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर सवाल उठा ट्रोल हुईं हुमा कुरैशी, यूजर्स बोले- नौटंकी की जरूरत नहीं

Tue, 02 Jul 2019 12:34 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Huma Qureshi - फोटो : Social Media
रविवार को हुए वर्ल्ड कप मुकाबले में इग्लैंड ने भारत को 31 रनों से हरा दिया था। इस मैच में भारतीय टीम भगवा और नीले कलर की नई जर्सी में मैदान पर उतरी थी। मैच में मिली हार के बाद कई लोगों ने भारतीय टीम की आलोचना की। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस ने भी कुछ ऐसा ट्वीट कर दिया जिसे लेकर वो बुरी तरह ट्रोल हो गईं। जानिए क्या कहा हुमा ने?
विज्ञापन

2 of 5
Huma Qureshi - फोटो : social media
मैच के बाद एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने सोशल मीडिया पर टीम इंडिया की जर्सी बदलने की मांग की है। हुमा कुरैशी ने सोशल मीडिया पर लिखा- 'मैं किसी अंधविश्वास को मानती नहीं हूं, लेकिन प्लीज क्या हम ब्लू जर्सी में वापस लौट सकते हैं। काफी कुछ कह दिया गया है।' 
 

 
विज्ञापन

3 of 5
huma qureshi - फोटो : social media
हुमा का ये ट्वीट कुछ यूजर्स को बिलकुल पसंद नहीं आया। इसी के चलते उन्हें सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर हुमा की पोस्ट पर कमेंट किया- 'मुझे पता था जलेगा पर इतना जलेगा इसकी उम्मीद न थी।'
 

4 of 5
Huma Qureshi - फोटो : Social Media
वहीं एक दूसरे यूजर ने हुमा की कुछ फोटो शेयर कीं जिसमें वो भगवा रंग की ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। उस यूजर ने लिखा- 'वैसे तुम भगवा में अच्छी लगती हो।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Huma Qureshi
एक दूसरे यूजर ने हुमा की पोस्ट पर कमेंट किया- 'Madam, जर्सी नही नज़रें बदलो। ये 1990 नही 2019 का भारत है। समझीं'। वहीं एक और यूजर ने लिखा- 'एक मैच की बात थी बस ये, जर्सी है आपको भी पता है, इतनी नौटंकी की जरूरत नहीं है मोहतरमा।'
 



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें