फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोहेल और हुमा कुरैशी के बारे में पोर्टल ने लिखी ऐसी बातें, हीरोइन ने कहा- 'तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई'

Tue, 14 May 2019 10:22 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
huma qureshi
सोहेल खान और सीमा खान की शादी को 20 साल हो गए हैं ।  2 साल पहले खबर आई थी सोहेल की हुमा कुरैशी से नजदीकियों के कारण पत्नी सीमा से अनबन रहने लगी है। हुमा CCL टीम मुंबई हीरोज की ब्रांड एंबेसडर थीं । उसी दौरान सोहेल और हुमा की दोस्ती हुई थी । जब सोहेल और हुमा की नजदीकियों के बारे में लोग बात करने लगे तो हुमा की जगह कृति सेनन को टीम का ब्रांड एंबेसडर बना दिया गया था। 
विज्ञापन

2 of 6
huma qureshi
हाल ही में एक वेबसाइट ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' की स्क्रीनिंग के दौरान सोहेल और सीमा खान ने हुमा कुरैशी को बुरी तरह इग्नोर कर दिया । इस खबर से हुमा कुरैशी काफी नाराज हुईं और उन्होंने ट्वीट कर उस वेबसाइट को लताड़ लगाई है । 
विज्ञापन

3 of 6
huma qureshi
हुमा ने खबर का लिंक शेयर करते हुए लिखा, 'ऐसा करने के लिए तुम लोगों को हम सब से माफी मांगनी होगी । तुम्हें लगता है कि हम तुमसे डर जाएंगे तो ऐसा बिल्कुल नहीं हैं । हम एक्टर्स तुम जैसे लोगों को अवॉयड करते हैं इसलिए तुम लोग कुछ भी लिखते हो । मैंने तुमको अपना इंटरव्यू देने से मना कर दिया इसलिए तुम लोग कुछ भी लिखोगे । तुम्हें शर्म आनी चाहिए । तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई मुझे इस तरह बदनाम करने की ।'



 

4 of 6
सोहेल खान और सीमा
बता दें कि मीडिया पोर्टल ने अपनी खबर में लिखा था, सोहेल खान पत्नी सीमा के साथ 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' की स्क्रीनिंग में पहुंचे । स्क्रीनिंग में हुमा कुरैशी भी पहुंचीं थीं। तीनों एक ही छत के नीचे एक ही साथ थे । सोहेल और सीमा को नहीं पता था कि हुमा भी वहां आएंगी । 
विज्ञापन

5 of 6
सोहेल खान
इसी समय हुमा और सीमा का भी आमना-सामना हो गया और दोनों ने एक दूसरे को इग्नोर किया । वहीं सोहेल खान ने भी हुमा से दूरी बनाकर रखी। साल 2016 में हुमा ने अपने और सोहेल के बारे में उड़ रही अफवाह पर बात की थी । उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, 'उस वक्त बुरा लगता है जब लोग मेरी जिंदगी के बारे में जाने बिना ही बातें बनाते हैं ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Huma qureshi
'मीडिया ऐसा इसलिए करती है जिससे वो मेरी मेहनत को दबा सके । लोगों को लगे कि मैंने आजतक जो कुछ पाया वो सब एक आदमी के साथ नजदीकियों के कारण पाया। ये बहुत असभ्य है ।' हुमा ने एक इंटरव्यू में ये भी कहा था कि सोहेल को वो एक भाई की तरह देखती हैं ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें