फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुमा कुरैशी का जन्मदिन और जबरिया जोड़ी के डायरेक्टर को मिली धमकी सहित ये हैं बॉलीवुड की 5 बड़ी खबरें

Sun, 28 Jul 2019 11:01 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Huma Qureshi, Prashant Singh - फोटो : Social Media
बॉलीवुड की बोल्ड गर्ल हुमा कुरैशी 28 जुलाई को अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। हुमा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत अनुराग कश्यप की फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से की थी जिसने उन्हें कामयाबी के मुकाम पर पहुंचा दिया था। हुमा को हिंदी सिनेमाजगत में 6 साल हो चुके हैं और इतने कम समय में ही उन्होंने एक से बढ़कर एक किरदार निभाकर इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बना ली। 

पढ़ें: 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से रातों-रात स्टार बन गई थीं ये एक्ट्रेस, एक विज्ञापन से खुली थी किस्मत
विज्ञापन

2 of 5
धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत - फोटो : Twitter
वेंकटेश प्रभु उर्फ धनुष या यू कहें कि 'रांझणा' का कुंदन। जीहां वही कुंदन जो जोया के प्यार में इतना दीवाना था कि बार बार अपनी हथेली काट लेता था। वही कुंदन जो जोया का नाम जानने के लिए पंद्रह चांटों तक का स्वाद चख लेता है। साउथ सुपरस्टार धनुष का 28 जुलाई को जन्मदिन है। धनुष साउथ इंडियन सिनेमा के बड़े सुपरस्टार में से एक हैं। इसके अलावा धनुष की एक और पहचान है वो ये कि वो साउथ सिनेमा के भगवान माने जाने वाले सुपरस्टार एक्टर रजनीकांत के दामाद हैं। 

पढ़ें: अफवाहों से शुरू हुई थी धनुष-ऐश्वर्या रजनीकांत की लव स्टोरी, इस वजह से रचानी पड़ी जल्दबाजी में शादी
विज्ञापन

3 of 5
Leela Naidu - फोटो : Social Media
हिंदी सिनेमा में कई ऐसी एक्ट्रेस रहीं जिन्होंने लोगों को ना सिर्फ अपनी बेजोड़ एक्टिंग का कायल बनाया बल्कि अपनी गजब की खूबसूरती से भी उन्हें अपने मोहपाश में बांधा। ऐसी ही एक एक्ट्रेस थीं लीला नायडू। 50 और 60 के दशक में लीला नायडू का खूब बोलबाला था। 1954 में फेमिना मिस इंडिया का ताज जीतकर वो चर्चा में थीं, साथ ही उसी दौरान वोग मैग्जीन की दुनियाभर में 10 सबसे ज्यादा खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट में भी लीला नायडू का नाम था। 1960 में ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्म 'अनुराधा' से लीला नायडू ने अपना डेब्यू किया।

पढ़ें: दुनियाभर में होती थी इस एक्ट्रेस की खूबसूरती की चर्चा, आखिरी दिनों में पाई-पाई को हो गई थीं मोहताज

4 of 5
Rahul Bose - फोटो : Social Media
एक्टर राहुल बोस ने बीते बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में उन्होंने ने बताया था कि एक पांच सितारा होटल में उन्हें सिर्फ दो केलों के लिए 442 रुपये चुकाने पड़े। राहुल बोस ने वीडियो में इतनी कीमत चार्ज करने पर नाराजगी जाहिर की। अब इस मामले में कार्रवाई करते हुए होटल पर करीब 50 गुना जुर्माना लगाया गया है। 

पढ़ें: 2 केलों के बदले राहुल बोस को 442 रुपये का बिल देने वाले होटल पर कार्रवाई, लगा 50 गुना जुर्माना
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Prashant Singh - फोटो : Social Media
डायरेक्टर प्रशांत सिंह को उनकी फिल्म जबरिया जोड़ी के चलते धमकी भरे कॉल आ रहे हैं। दरअसल प्रशांत की फिल्म जबरिया जोड़ी 'पकड़वा विवाह' पर आधारित है। ऐसे में जो लोग 'पकड़वा विवाह' में लिप्त हैं वो ही प्रशांत को धमका रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रशांत सिंह ने अपनी फिल्म में जबरिया जोड़ी में 'पकड़वा विवाह' के बारे में इतना कुछ दिखा दिया है। जो बाहुबलियों को पसंद नहीं आ रहा है। वहीं प्रशांत उन शक्तिशाली लोगों के बारे में बहुत कुछ जानते हैं जो दूल्हे का अपहरण करने के व्यवसाय में हैं।

पढ़ें: 'जबरिया जोड़ी' के निर्देशक को मिल रही फोन पर धमकी, जानें क्या है पूरा मामला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें