IIFA Awards
- फोटो : Twitter
पूरी दुनिया में इस समय लोगों से घर में रहने की अपील की जा रही है। सभी जगह सरकार लोगों को उनकी सुरक्षा के लिए जारी किए गए मानदंड अपनाने को कह रही है। इस परिस्थिति में आईफा ने एक खास पहल की है 'आईफा हम सब साथ है', जिसमें मशहूर संगीत कलाकार लोगों के लिए लाइव परफॉर्मेंस दे रहे हैं। हर्षदीप कौर, सुखबीर सिंह, अर्जुन कानूनगो, शिल्पा राव, लीजा मिश्रा, अनुषा मनी, अमृता नायक, संगीत हल्दीपुर, असीस कौर, इरफान खान, पापोन, मंजीत सिंह रल, बी प्राक, जस्सी गिल, मेघना मिश्रा और दिव्या कुमार इसका हिस्सा बन चुके हैं।