फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सुपर 30' की रिलीज डेट से लेकर ठाकरे की बायोपिक तक, ये हैं मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Sun, 13 Jan 2019 09:23 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
super 30 - फोटो : twitter
ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 की रिलीज डेट आगे बढ़ी
ऋतिक रोशन ने अपनी फिल्म 'सुपर 30' की रिलीज डेट आगे बढ़ गई है । इस खबर की जानकारी ऋतिक ने खुद दी है । अब ये फिल्म 6 महीने बाद 26 जुलाई को रिलीज होगी । पहले इसकी रिलीज डेट 26 जनवरी थी । सुपर-30 का निर्देशन विकास बहल ने किया था और #MeToo कैंपेन के दौरान उन पर लगे कई गंभीर आरोपों के बाद फिल्म विवादों में आ गई । इसके बाद फिल्म की रिलीज डेट को आगे खिसकाना पड़ा ।


 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अध्ययन सुमन
शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन आज मना रहे हैं अपना 31वां बर्थडे
बॉलीवुड कलाकार अध्ययन सुमन आज 31 साल के हो गए हैं। उन्होंने राज, जश्न और इश्क जैसी कई फिल्में की, लेकिन वह बड़े पर्दे पर पहचान बनाने में नाकामयाब रहे। अध्ययन सुमन अभिनेत्री कंगना रनौत के साथ अफेयर को लेकर भी चर्चा में रह चुके हैं। साल 2016 में कंगना से ब्रेकअप के बाद अध्ययन सुमन ने बेहद भयावह खुलासे करते हुए उनपर बेहद गंभीर आरोप लगाए थे।इनमें गंदी गालियां देने, थप्पड़ मारने, ज्योतिषी के पास जाने, जलील करने, काला जादू करने समेत अशुद्ध खून मिलाकर खाना खिलाने तक जैसे कई खुलासे किए। 

इस स्टार किड को प्यार के बदले मिली थी बेवफाई, ब्रेकअप के बाद खोली थी कंगना की सच्चाई

 
विज्ञापन

3 of 5
ranveer singh
कपिल देव अपनी बायोपिक के लिए रणवीर सिंह को दे रहे ट्रेनिंग
'गली ब्वॉय' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद अब रणवीर सिंह ने अपनी अपकमिंग फिल्म 83 पर काम करना शुरू कर दिया है । ये कपिल देव की बायोपिक है । खास बात ये है कि इस फिल्म के लिए खुद कपिल देव, रणवीर सिंह को ट्रेनिंग दे रहे हैं । साथ ही क्रिकेट की ट्रेनिंग रणवीर, बलवीर सिंह संधु से ले रहे हैं । हाल ही में रणवीर सिंह ने बल्ला लिए हुए अपनी एक फोटो शेयर की थी।  

4 of 5
रामलला का दर्शन कर पत्नी संग वापस लौटते उद्घव ठाकरे - फोटो : amar ujala
सेंसर बोर्ड से ठाकरे के हिंदी वर्जन को मिली हरी झंडी
शिवसेना के दिवंगत नेता बालासाहब ठाकरे पर बनने वाली बायोपिक का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया। ठाकरे के ट्रेलर में जिस तरह से मुंबई बम धमाके और राम मंदिर विवाद को दर्शाया है, उस पर सेंसर बोर्ड को आपत्ति थी। हालांकि अब खबर आ रही है कि ठाकरे के हिंदी वर्जन को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल गई है। कल फिल्म का गाना लांच किया गया। इस मौके पर फिल्म के लेखक व निर्माता शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा, बाला साहब दूसरों को सेंसर किया करते थे।

'ठाकरे' के हिंदी वर्जन को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी, फिल्म के कई सीन पर CBFC ने जताई थी आपत्ति
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रनौत
कंगना रनौत ने दीपिका पादुकोण और आलिया पर साधा निशाना
कंगना रनौत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'मणिकर्णिका' का प्रमोशन कर रही हैं । इसी बीच उन्होंने बॉलीवुड में अपनी कंपटीटर दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट जैसी बड़ी एक्ट्रेस पर निशाना साधा है । उन्होंने कहा कि मैं बाकी हीरोइनों के काम की हमेशा तारीफ करती हूं । लेकिन उन लोगों के लिए तो मैं इंडस्ट्री में हूं ही नहीं ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें