फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋतिक से लेकर अभिषेक तक इन स्टार्स को थी बचपन में ऐसी बीमारियां, लोग बनाते थे मजाक

Thu, 13 Jul 2017 11:59 AM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
1 of 6
हर कोई फिल्मी जगत की चमक-दमक को देखकर अपने आप को उसमें ढालने की कोशिश करता है। लेकिन क्या आपको पता है कि फिल्म इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियों को बचपन में कुछ ऐसी बीमारियां थीं जिनके कारण उन्हे कई बार  टीजिंग का शिकार का शिकार होना पड़ा। 
 
विज्ञापन

2 of 6
बचपन में ऋतिक रोशन को हकलाने की बीमारी थी जिसे उन्होंने 'स्पीच थैरेपी' के जरिए ठीक किया। जिस दिन स्कूल में मौखिक परीक्षा होती थी उस दिन ऋतिक बहाने बनाकर स्कूल नहीं जाते थे। इतना ही नहीं आज भी वो कई बार इस थेरेपी का इस्तेमाल करते हैं। उन्हें डर है कि वे फिर से हकलाना शुरू ना कर दें।

 
विज्ञापन

3 of 6
‘दबंग गर्ल’ सोनाक्षी कभी बहुत मोटी हुआ करती थीं। फिट दिखने वाली सोनाक्षी कभी अपने हैवी वेट के कारण टीजिंग का शिकार हुआ करती थीं। लेकिनअब वो बॉलीवुड की हॉट बेब की लिस्ट में शामिल हो गई हैं। उनके लिए अपना ट्रांसफॉर्मेशन करना आसमान नहीं था। अपनी बॉडी को शेप में लाने के लिए उन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ी थी। वैसे अपने वजन के कारण वो कई बार ट्रोल भी हुई हैं। बचपन से लेकर अब तक वो हमेशा से ट्रोल्स का शिकार हुई हैं।


 

4 of 6
अभिषेक बच्चन आज भले ही फिट दिखते हों लेकिन बचपन में वे 'डिसलेक्सिया' जैसी बीमारी से पीड़ित थे। आमिर खान इस बीमारी पर एक फिल्म 'तारे जमीं पर' बना चुके हैं, जिसमें दर्शील सफारी ने इस बीमारी से पीड़ित बच्चे का किरदार निभाया था। इस बीमारी में अक्षरों को ठीक से पहचान पाने, शब्दों या नामों को याद रखने में मुश्किल होती है। इसके अलावा लिखने, पढ़ने और बोलने में परेशानी के साथ ही याददाश्त भी कमजोर हो जाती है।

 
विज्ञापन

5 of 6
अर्जुन कपूर इस समय बॉलीवुड के सबसे ज्यादा इलिजिवल बैचलर हैं। लड़कियों उनके लिए पागल हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं सिक्स पैक बॉडी से लड़कियों को अपना दीवाना बनाने वाले अर्जुन कपूर दरअसल, 140 किलो के थे। अर्जुन अपने पहले की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
करण जौहर अपनी सेक्सुअलिटी को लेकर तो अक्सर ही चर्चाओं में रहते हैं लेकिन बहुत कम लोग जानते होंगे कि बचपन में करण ओबेसिटी के शिकार थे। अपने मोटापे के कारण स्कूल से लेकर कॉलेज लाइफ तक उन्हें मजाक का शिकार होना पड़ा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें