ऋतिक के इंटरव्यू के बाद कंगना का विवाद और ज्यादा उलझता नजर आ रहा है। पहले कंगना के इंटरव्यू को देखने के बाद जहां सभी लोगों ने कंगना की बातों को मानकर ऋतिक को बुरा भला कह डाला था, वहीं अब ऋतिक का इंटरव्यू देखने के फैंस उन्हें सही मान रहे हैं।
अगर आप ऋतिक का वो इंटरव्यू नहीं देख पाए हैं तो आगे की स्लाइड्स में जानें कंगना पर पलटवार करने वाले ऋतिक रोशन के कुछ अहम बयान...
विज्ञापन
2 of 9
hritik roshan
रिपब्लिक चैनल को दिए इस इंटरव्यू में ऋतिक ने सबसे पहले इस बात को खंडित कर दिया है कि उनका कभी कंगना के साथ कोई रिश्ता था। जिसे कंगना ने 'आप की अदालत' में रजत शर्मा को दिए इंटरव्यू में बताया था। आगे जाने ऋतिक के इंटरव्यू के कुछ अहम सवाल जवाब।
विज्ञापन
3 of 9
kangana
इस इंटरव्यू में ऋतिक से सबसे पहले अर्नब गोस्वामी ने पूछा कि क्या आपने कंगना को पेरिस में प्रपोज किया था और कुछ प्राइवेट फोटो भी लीक किए?
इस सवाल के जवाब में ऋतिक ने कहा, 'अब बस बहुत हो गया और मुझे इस पर ना बोलने की सलाह दी गई है, मैं इस पर बात करने के लिए सहज नहीं हूं, मैं बस अब करुंगा ना कि कहूंगा।'
4 of 9
kangana
कंगना से मुलाकात के सवाल पर ऋतिक ने बताया कि वो कंगना से पहली बार फिल्म 'काइट्स' की शूटिंग के दौरान 2008 और 2009 में मिले थे और उस वक्त वो दोस्तों की तरह थे, इससे ज्यादा कुछ नहीं। इसके आगे बात करते हुए ऋतिक रोशन ने बताया कि कंगना उनसे कहती थी कि वो ऋतिक से प्रेरित हैं।
विज्ञापन
5 of 9
kangana
कंगना के साथ रिलेशन के सवाल पर उन्होंने दो टूक कहा कि उनका कंगना के साथ कोई रिलेशन नहीं है। इसके आगे उन्होंने कहा, 'कंगना को फिल्म 'क्रिस 3' के सेट पर कुछ गलतफहमियां हुई है जिसके कारण वो मुझ पर आरोप लगा रही हैं।' उन्होंने आगे बताया कि कंगना उन्हें अपनी ट्रेनिंग की वीडियो भेजा करती थी जिसका वे हमेशा फीडबैक दिया करते थे।
विज्ञापन
6 of 9
रितिक और कंगना
इंटरव्यू के दौरान ऋतिक ने अपनी बेगुनाही का सबूत देते हुए कहा जॉर्डन में फिल्म 'क्रिस 3' की 'रैप पार्टी' के दौरान कंगना ने उनसे पूछा कि फिल्म के बाद वो उनकी लाइफ में कहा तक रहेंगी। लेकिन ऋतिक ने कंगना को ये जवाब दिया कि 'वे बहुत थके हुए हैं और सुबह बात करेंगे।'
विज्ञापन
7 of 9
ऋतिक रोशन और कंगना
ऋतिक ने आगे बताया कि 'कंगना आधी रात को उनके कमरे के पास आई और दरवाजा खटखटाया लेकिन ऋतिक ने अपने असिस्टेंट को बुलाकर कंगना को वापस भेजने को कहा।' इसके बाद सुबह कंगना की बहन रंगोली आई और कंगना की तरफ से माफी मांगी। उन्होंने आगे बताया कि 'जब तक फिल्म 'क्रिस 3' की शूटिंग खत्म नहीं हो गई उन्होंने कंगना से कोई बात नहीं की।'
8 of 9
रितिक और कंगना
कंगना से अकेले मिलने के सवाल पर ऋतिक ने बहुत जोर देकर कहा कि वे अभी तक भी कंगना से अकेले में नहीं मिले हैं। उन्होंने आगे कहा, 'मैंने सुना कि कंगना ने मुझपर पेरिस में प्रपोज करने के आरोप लगा रही हैं तो इसके बाद से मैंने सोचा कि वे दोनों बहने जरूर कुछ झूठ फैला रही हैं।'
अर्नब ने ऋतिक पर कटाक्ष करते हुए पूछा कि 'जब ये प्रपोज वाली बातें फैली तो उस वक्त आपने इस पर कोई रिएक्ट क्यों नहीं किया।' इस पर ऋतिक ने कहा कि 'उस वक्त मैंने वो सब किया जो किया जा सकता था लेकिन उन्होंने और जगह भी ये बातें फैला दी। लेकिन कंगना ने मुझसे सीधे तौर पर ऐसी कोई बातें नहीं की।'