साझा कीं खूबसूरत तस्वीरें
ऋतिक रोशन ने अपने इंस्टाग्राम से सुनारिका संग तीन सबसे खास तस्वीरें साझा की हैं। इनमें से एक हाल ही की तस्वीर है, जिसमें दोनों साथ नजर आ रहे हैं। जबकि एक तस्वीर में सुनारिका बेहद छोटी हैं और अपने मामा के साथ हैं। एक तस्वीर में ऋतिक रोशन और सुनारिका के साथ उनकी मां यानी अभिनेता की बहन को भी देखा जा सकता है। इसके अलावा कई तस्वीरें किसी ट्रिप की लग रही हैं।
ऋतिक ने लिखा दिल छू लेने वाला पोस्ट
ऋतिक रोशन ने पोस्ट साझा करते हुए कैप्शन में लिखा- "मेरे परिवार के रूप में जन्म लेने के लिए धन्यवाद अगर तुम यहां नहीं होती और हम अजनबियों की तरह मिलते तो मैं निश्चित रूप से आपका दोस्त बनना चाहता! जन्मदिन मुबारक हो ब्यूटीफुल सुरनिका।"
सबा आजाद ने दिया ऐसा रिएक्शन
ऋतिक रोशन की इस पोस्ट पर फैंस भी जमकर रिएक्शन देते दिखाई दे रहे हैं, और दिल वाले इमोटिकॉन्स के जरिए प्यार बरसा रहे हैं। वही सबा आजाद ने भी ऋतिक की पोस्ट पर प्रतिक्रियी दी और लिखा- अब तक की सबसे प्यारी बच्ची।