फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikram Vedha: रणबीर कपूर को पटखनी देंगे ऋतिक रोशन! विक्रम वेधा को हिट कराने के लिए मेकर्स का नया पैंतरा

Mon, 26 Sep 2022 07:09 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
विक्रम वेधा - फोटो : सोशल मीडिया
'ब्रह्मास्त्र' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। काफी दिनों के बाद कोई ऐसी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आई है, जो तीसरे हफ्ते में भी शानदार कमाई की ओर आगे बढ़ रही है। ये फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। इस फिल्म का कलेक्शन वर्ल्ड वाइड 400 करोड़ के पार पहुंच गया है। आने वाले दिनों में फिल्म का कलेक्शन और आगे बढ़ सकता है, क्योंकि सिनेमाघरों में इस फिल्म को आप 100 रुपये में आसानी से देख सकते हैं। कुछ ऐसा ही हाल ही में रिलीज होने वाली फिल्म विक्रम वेधा के साथ भी देखने को मिल सकता है। 
विज्ञापन

2 of 4
विक्रम वेधा ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल 23 सितंबर को नेशनल सिनेमा डे था। इस दिन सभी फिल्मों के टिकट रेट 75 रुपये थे। ऐसे में ब्रह्मास्त्र ने 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। इसके अलावा और भी अन्य फिल्मों ने भी इस दौरान अच्छी कमाई की थी। टिकट के दामों में कमी लाने का प्रयास दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रहा है। यही सब देखते हुए सिनेमाघर मालिकों ने टिकट के दाम 100 रुपये करने की घोषणा की है। 
विज्ञापन

3 of 4
विक्रम वेधा - फोटो : Instagram
बता दें कि अगले हफ्ते ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की फिल्म 'विक्रम वेधा' रिलीज होने वाली है। टिकट के दाम कम करने को लेकर इस फिल्म के मेकर्स भी सीरियस हैं। उन्होंने एक बयान जारी कर कहा, 'रिलायंस एंटरटेनमेंट के निर्माताओं ने विक्रम वेधा को जनता के बजट के अनुकूल बनाने के लिए टिकट के दामों को लेकर रणनीति बनाई है।' हालांकि टिकट के दाम कितने होंगे अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है। 
विज्ञापन

4 of 4
विक्रम वेधा - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल कोरोना काल के बाद से दर्शक सिनेमाघरों में कम ही नजर आ रहे हैं। ज्यादातर लोग फिल्में घर बैठे ऑनलाइन देखना ही पसंद कर रहे हैं। ऐसे में सिनेमाघर मालिकों का ये पैंतरा कारगर साबित हो सकता है। यही वजह है कि टिकट के दाम 60 से 70 प्रतिशत तक कम हो गए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें