फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hrithik Roshan: ‘गुडलक जेरी’ देख जान्हवी नहीं इस एक्टर के फैन हुए ऋतिक रोशन, पोस्ट शेयर कर कहा- कमाल है

Thu, 04 Aug 2022 05:22 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
ऋतिक रोशन, जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ने जान्हवी कपूर की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'गुडलक जेरी' देखी और फिल्म को लेकर अपनी राय दी है। अभिनेता ने ट्वीट कर फिल्म की पूरी कास्ट को बधाई दी और बताया कि उन्हें फिल्म पसंद आई है। लेकिन उन्होंने एक एक्टर के लिए स्पेशल मैसेज लिखा था, जिसकी परफॉर्मेंस ने उनका दिल जीत लिया।
विज्ञापन

2 of 4
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया
ऋतिक रोशन ने ट्वीट कर लिखा, ‘गुडलक जेरी को देखकर मजा आ गया। यह हल्की फुल्की एकदम दिल छू लेने वाली फिल्म है। जान्हवी, डायरेक्टर सिद्धार्थ सेन गुप्ता और पूरी टीम को बधाई। लेकिन दीपक डोबरियाल का विशेष जिक्र करना चाहता हूं, क्या कमाल के एक्टर हैं। बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और कमाल का स्क्रीन प्रेसेंस।’ इस पर दीपक डोबरियाल ने रिप्लाई कर लिखा, ‘ऋतिक भाई आपने मेरा दशक बना दिया।’ 

विज्ञापन

3 of 4
गुड लक जेरी - फोटो : सोशल मीडिया
'गुडलक जेरी' की बात करें तो यह फिल्म 2018 में आई साउथ की फिल्म 'कोलामावु कोकिला' की आधिकारिक रीमेक है। 'कोलामावु कोकिला' में नयनतारा ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म की कहानी जेरी की है, जिसकी मां को कैंसर हो जाता है और वह उसके इलाज के लिए ड्रग्स के कारोबार में शामिल हो जाती है। यह फिल्म 29 जुलाई से ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम कर रही है।
विज्ञापन

4 of 4
विक्रम वेधा - फोटो : Instagram
ऋतिक रोशन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह सैफ अली खान के साथ 'विक्रम वेधा' में नजर आएंगे। पुष्कर-गायत्री द्वारा निर्देशित यह फिल्म उन्हीं की इसी नाम से तमिल में बनी थ्रिलर फिल्म का रीमेक है। उस फिल्म में आर माधवन और विजय सेतुपति ने मुख्य भूमिका निभाई थी। ऋतिक रोशन की फिल्म 30 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें