बॉलीवुड के सुपर हीरो ऋतिक रोशन के लिए अब मुश्किलें कम होती नजर आ रही हैं। दरअसल, कंगना से चल रहे रिलेशनशिप विवाद से उनकी प्रोफेशनल और निजी लाइफ पर कोई असर पड़ता नहीं दिख रहा है। इसलिए उन्हें फिल्में मिलने का सिलसिला जारी है और सबसे बड़ी बात ये सामने आई है कि उनकी पत्नी सुजैन खान उनके साथ दिखाई दीं। चलिए आपको बताते हैं कि कहां मिले दोनों डेट पर....
विज्ञापन
2 of 5
Hrithik Roshan
कंगना के लाख आरोप लगाने के बाद भी ऋतिक के बॉलीवुड करियर पर कोई असर नहीं है और एक बार फिर उनकी वाइफ उनके साथ नजर आईं। बता दें कि ऋतिक रोशन अपनी एक्स वाइफ सुजैन के साथ उनके इंटीरियर शोरूम में भी देखे गए। इससे पहले वे दोनों बच्चों के साथ फैमिली ट्रिप पर भी गए। यही नहीं सुजैन कंगना के आरोपों पर भी ऋतिक के बचाव में उतरी थीं।
विज्ञापन
3 of 5
रितिक और कंगना
वहीं प्रोफेश्नल लाइफ की बात करें तो ऋतिक की झोली में 'कृष-4' के अलावा एक और बड़ी फिल्म आ गई हैं। उन्हें यशराज बैनर तले बनने वाली एक फिल्म के लिए साइन किया गया है जिसमें टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर भी होंगे।
4 of 5
रितिक रोशन और कंगना
गौरतलब है कि इससे पहले कंगना के आरोपों पुर चुप्पी तोड़ते हुए ऋतिक ने एक टीवी इंटरव्यू में कहा था कि फिल्म 'कृष 3' की शूटिंग के दौरान कंगना आधी रात को उनके कमरे का दरवाजा खटखटा रही थीं। इसके लिए अगली सुबह कंगना की बहन रंगोली ने माफी भी मांगी थी। ऋतिक के इस खुलासे के बाद से दोनों के बीच चल रहे विवाद ने रुख ही बदल लिया था।
ऋतिक की अंतिम फिल्म 'काबिल' थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। ऋतिक अपने 17 साल के करियर में 15 फिल्में कर चुके हैं जिनमें से 7 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई हैं।