यशराज फिल्म्स ने लीजेंडरी डायरेक्टर यश चोपड़ा के 85वें बर्थ एनिवर्सरी पर ऐसी खबर शेयर की है, जो सिने प्रेमियों को खुश करने वाली है। जानिए क्या?
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
tiger shroff
दरअसल, यशराज फिल्म्स हॉलीवुड की बेहद सक्सेस एक्शन मूवी की बॉलीवुड रीमेक बनाने जा रहा है, जिसमें #HrithikVsTiger होगा।
यशराज फिल्म्स ने घोषणा की है कि वो ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ को लेकर फिल्म बना रहा है, इसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद करेंगे। इस फिल्म की रिलीजिंग की घोषणा भी हो गई है। इसी को लेकर टाइगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन ने ट्विटर पर #HrithikVsTiger के हैशटैग के साथ मजेदार बहस भी की। आगे जानें...
विज्ञापन
3 of 6
ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ
- फोटो : pinimg
यशराज फिल्म्स की आने वाली इस मूवी को लेकर सबसे पहले टाइगर श्रॉफ ने ट्वीट किया और लिखा, 'सर @iHrithik, आप मेरे गुरू हैं। पर आपको पता होना चाहिए कि गेम कब बदलता है #HrithikVsTiger'। टाइगर श्रॉफ के इस ट्वीट पर ऋतिक रोशन ने जोरदार पलटवार किया। आगे जानें, क्या कहा ऋतिक रोशन ने...
4 of 6
Hrithik Roshan, Tiger Shroff
ऋतिक रोशन ने टाइगर श्रॉफ के ट्वीट के जवाब में लिखा, 'गुरू हमेशा अपने पास एक ट्रिक रखता है, जो वो अपने शिष्य को नहीं सिखा@iTigerShroff #HrithikVsTiger'। देखने ही देखते ये #HrithikVsTiger हैशटैग ट्विटर पर ट्रेंड होने लगा। और फिर यशराज बैनर ने पूरे मामले की सच्चाई बताई।
विज्ञापन
5 of 6
टाइगर श्रॉफ
यशराज फिल्म्स ने ट्विटर पर लिखा कि यशराज फिल्म की अगली मूवी में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ होंगे। इस फिल्म का डायरेक्शन सिद्धार्थ आनंद करेंगे। फिल्म साल 2019 में 19 जनवरी को रिलीज होगी'। आगे जानें, आने वाली फिल्म का नाम और ये किस फिल्म की रीमेक होगी..
दिशा पटानी ने साइन की तमिल फिल्म, 150 करोड़ के बजट से बनेगी ये एपिक मूवी
यशराज बैनर की इस फिल्म के बारे में माना जा रहा है कि ये फिल्म सिलवेस्टर स्टैलोन की साल 1982 में आई सुपरहिट एक्शन मूवी 'फर्स्ट ब्लड' की रीमेक होगी। इस फिल्म को कल्ट हिट फिल्मों की लिस्ट में रखा जाता है, जिसमें पूर्व सैनिकों की कहानी को दिखाया गया है। इस फिल्म के बॉलीवुड रीमेक में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ के बीच जोरदार एक्शन स्टंट सीन देखने को मिलेंगे। इसका नाम 'रैम्बो' रखा जा सकता है।
अगले साल शादी करेगा ये हैंडसम हंक, बोला-नहीं तो गाड़ी छूट जाएगी
इंडियन 'स्पाइडर' ने तोड़े US बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड, पहले दिन की कमाई मिलियन डॉलर के पार