फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस टीवी एक्ट्रेस की खुली किस्मत, पहली ही फिल्म में ऋतिक के साथ रोमांस करने का मिला मौका

Thu, 28 Dec 2017 03:36 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
SUPER 30
बॉलीवुड के सुपरहीरो ऋतिक रोशन फिल्म 'काबिल' के बाद सुपर 30 में नजर आने वाले हैं। खबर है कि फिल्म में ऋतिक के अपोजिट कुमकुम भाग्य फेम टीवी एक्ट्रेस  मृणाल ठाकुर को साइन किया गया है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
Mrunal Thakur
खबरों की मानें तो सुपर 30 फिल्म के लिए तमाम एक्ट्रेस ने ऑडिशन दिया था लेकिन मेकर्स ने मृणाल ठाकुर को साइन किया। फिल्म में वो ऋतिक के पत्नी की भूमिका में दिखेंगी। इस बॉयोपिक फिल्म का निर्देशन विकास बहल कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 4
Mrunal Thakur
जीटीवी के सीर‍ियल कुमकुम भाग्‍य की एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ऋतिक रोशन के साथ नजर आ सकती हैं। रिलायंस एंटरटेनमेंट और फैंटम फिल्म्स द्वारा निर्मित 'सुपर 30' विकास बहल द्वारा निर्देशित है।

 
विज्ञापन

4 of 4
h
​बता दें, सुपर 30 बिहार के एक टीचर आनंद कुमार पर बायोपिक है जो आईआईटी के लिए बच्चों को फ्री कोचिंग देते हैं। आनंद एक मेथमेटिकल गुरु हैं और उनके संस्थान से हर साल कई छात्र इंडियन इस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में एंट्रेस पास कर प्रवेश लेते हैं। ऋतिक रोशन द्वारा अभिनीत यह फिल्म 23 नवंबर, 2018 को रिलीज होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें