वॉर 2
- फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr, hrithikroshan
ऋतिक-जूनियर एनटीआर का डांस पर फैंस की निगाहें
'वॉर 2' का रोमांच सिर्फ एक्शन तक सीमित नहीं है। खबर है कि फिल्म में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर एक धमाकेदार डांस नंबर में साथ नजर आएंगे। दोनों ही स्टार्स अपने शानदार डांस मूव्स के लिए मशहूर हैं। ऋतिक ने वॉर (2019) में ‘जय जय शिवशंकर’ गाने में टाइगर श्रॉफ के साथ कमाल दिखाया था, तो जूनियर एनटीआर ने आरआरआर (2022) में ‘नाटू नाटू’ गाने में राम चरण के साथ ऑस्कर जीतने वाला डांस किया था।