बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और एक्टर ऋतिक रोशन की लड़ाई से हर कोई वाकिफ होगा। हम सभी जानते हैं कि पिछले साल इन दोनों के तथाकथित रिश्ते ने कितनी सुर्खियां बटोरी थीं। कंगना का दावा था कि ऋतिक रोशन ने प्यार के नाम पर उन्हें धोखा दिया जबकि ऋतिक ने सीधे न्यूज चैनल को इंटरव्यू देकर अपनी बता कही। अब बॉलीवुड के यह दोनों दिग्गज कलाकार बॉक्स ऑफिस पर भिड़ने को तैयार हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'सुपर 30' की शूटिंग में व्यस्त हैं। उनकी यह फिल्म बिहार के जाने-माने टीचर आनंद कुमार की बायोपिक है जो इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिले की परीक्षा के लिए गरीब बच्चों को मुफ्त में कोचिंग देते हैं। इस फिल्म की रिलीज डेट की अधिकारिक घोषणा कर दी गई है। यह फिल्म अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी। लेकिन खास बात यह है कि ऋतिक रोशन की इस फिल्म का मुकाबला कंगना की फिल्म से हो सकता है।
विज्ञापन
3 of 4
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो एक्ट्रेस कंगना रनौत ने हाल ही में झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की बायोपिक 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' की शूटिंग पूरी की है। उनकी यह फिल्म इसी साल रिलीज भी होने वाली थी। लेकिन पोस्ट प्रोड्क्शन का काम ना खत्म होने के कारण कंगना की फिल्म की रिलीज डेट को बार-बार आगे बढ़ाया जा रहा है। अब खबर यह है कि कंगना रनौत की यह फिल्म भी ऋतिक रोशन की 'सुपर 30' के साथ रिलीज होगी।
खास बात यह है कि निजी जिंदगी में आपसी लड़ाई के बाद ऐसा पहली बार होगा जब दो स्टार की फिल्म एक ही दिन बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी। वहीं बात करें इन दिनों स्टार्स की अपकमिंग फिल्म की तो 'सुपर 30' के बाद ऋतिक रोशन 'कृष' के चौथे सीक्वल की शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगे। वहीं कगंना इन दिनों 'मेंटल है क्या' की शूटिंग में बिजी हैं।