फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेक न्यूज पर ऋतिक की बहन सुनैना ने दी सफाई, फोटो शेयर कर लिखा- क्या मैं बीमार दिख रही हूं ?

Tue, 11 Jun 2019 12:57 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Hrithik Roshan sister Sunaina - फोटो : social media
हाल ही में एक खबर सामने आई थी कि ऋतिक रोशन की बहन सुनैना रोशन की तबीयत खराब है। ऐसे में इस अफवाह पर खुद ऋतिक की बहन ने सफाई दी है। दरअसल सुनैना ने खुद ट्वीट करते हुए कहा है कि उनकी तबीयत एक दम ठीक है। दरअसल ऐसा कहा जा रहा था कि सुनैना रोशन की हालत बेहद नाजुक है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक सुनैना के लिए अगले 24 घंटे उनके लिए काफी अहम हैं। सुनैना पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं।  गौरतलब है कि यह एक फेक न्यूज थी जो तेजी से वायरल हुई थी।
 

 
विज्ञापन

2 of 5
Hrithik Roshan sister Sunaina - फोटो : instagram
सुनैना ने कुल दो ट्वीट करते हुए इस अफवाह पर सफाई दी। एक ट्वीट में उन्होंने लिखा की यह खबर गलत है तो वहीं दूसरे ट्वीट में उन्होंने अपनी एक तस्वीर साझा की है जहां वह बिल्कुल स्वस्थ और खिलखिलाती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि क्या मैं गंभीर रूप से बीमार दिख रही हूं। 
 

 
विज्ञापन

3 of 5
Hrithik Roshan sister Sunaina - फोटो : instagram
बता दें कि सुनैना, रोशन परिवार की असली हीरो मानी जाती हैं। सुनैना रोशन के बारे में आप ज्यादा नहीं जानते होंगे क्योंकि वो हमेशा परदे के पीछे रहीं। लेकिन सुनैना ने अपनी जिंदगी को जिस तरह संभाला है उससे वो पूरे परिवार की हीरो हैं। 46 साल की सुनैना का बचपन से ही वजन ज्यादा रहा है। 

4 of 5
Hrithik Roshan sister Sunaina - फोटो : instagram
सुनैना की पहली शादी आशीष सोनी से हुई थी लेकिन दोनों का साल 2000 में तलाक हो गया। इसके बाद उन्होंने मोहन नदार से शादी की। ये शादी भी ज्यादा दिन तक नहीं चल पाई। सुनैना का नाम कई सेलेब्रिटीज के साथ भी जुड़ता रहा है। सेलेब्स में सुनैना का नाम राजीव पॉल के साथ काफी चर्चा में रहा था।  इन सब के अलावा सुनैना कैंसर की बीमारी भी झेल चुकी हैं। सुनैना को सर्वाइकल कैंसर हुआ था। एक लंबे संघर्ष के बाद  सुनैना ने अपनी इस बीमारी पर जीत पा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुनयना रोशन
सुनैना ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वह काउंसलर के पास जाती हैं, जो उन्हें इस स्थिति से उबरने में मदद करते हैं। उन्होंने मानसिक बीमारी को लेकर जागरूकता बढ़ाए जाने और इन बीमारियों का इलाज करवाने के लिए लोगों को बिना झिझक के डॉक्टर के पास जाने की बात पर जोर दिया था। सुनैना ने बताया था कि उनकी टुबर्क्यलोसिस मेनिन्जाइटिस, वजन और कैंसर से जंग के साथ ही असफल रिश्ते ने डिप्रेशन की वजह बने।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें