फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ऋतिक रोशन के गाने पर बच्ची ने किया शानदर डांस, 'ग्रीक गॉड' ने ऐसे की तारीफ

Fri, 12 Jun 2020 10:33 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जय जय शिव शंकर डांस - फोटो : Social Media
बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। अक्सर वो अपनी कई तस्वीरें साझा करते रहते हैं। इसी के साथ ये सेलेब्स अपने फैंस के भी कई पोस्ट पर ध्यान देते हैं और उन्हें साझा भी करते रहते हैं। अब हाल ही में ग्रीक गॉड के नाम से मशहूर अभिनेता ऋतिक रोशन ने भी एक फैन का वीडियो साझा किया है। जिसमें वो ऋतिक की ही फिल्म के गाने पर जमकर थिरक रही है।
विज्ञापन

2 of 5
ऋतिक रोशन (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
दरअसल एक छोटी बच्ची का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये बच्ची ऋतिक की फिल्म वॉर के गाने पर डांस करती नजर आ रही है। वीडियो में बच्ची कमाल का डांस कर रही है। अब ऋतिक ने खुद इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 
विज्ञापन

3 of 5
जय जय शिव शंकर डांस - फोटो : Social Media
वीडियो में बच्ची फिल्म वॉर के गाने 'जय जय शिव शंकर' पर शानदार डांस करती हुई नजर आ रही है। ऋतिक ने इस वीडियो को शेयर करते हुए इसके साथ कैप्शन में लिखा है, 'कमाल की स्टार...प्यार।' अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।
 

4 of 5
hrithik roshan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
ये वीडियो ऋतिक के एक फैनक्लब  द्वारा साझा किया गया है। जिसे ऋतिक ने रिट्वीट किया है। वीडियो में ये बच्ची हूबहू ऋतिक के ही डांस स्टेप्स कर रही है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। साथ ही वीडियो खूब वायरल भी हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
tiger and hrithik
गौरतलब है कि ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म 'वॉर' साल 2019 में रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कमाई भी की थी। सिद्धार्थ आनंद निर्देशित फिल्म वॉर का कलेक्श भी करीब 300 करोड़ पहुंचा था। फिल्म को दर्शकों का बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला था।

पढ़ें: Carry Minati Birthday: यूट्यूब पर रोस्ट कर स्टार बने कैरी, बर्थडे पर फैंस को कहा- 'आई लव यू'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें