फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hrithik Roshan: दाढ़ी वाले लुक में ऋतिक रोशन ने शेयर की आखिरी तस्वीर, फैंस पूछने लगे 'क्रिश 4' को लेकर सवाल

Thu, 26 May 2022 02:21 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
ऋतिक रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम
ऋतिक रोशन की गिनती बॉलीवुड के सबसे हैंडसम अभिनेताओं में होती है। ऋतिक अपने लुक के जरिए फैंस को आकर्षित करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। 48 साल की उम्र में भी अभिनेता अपनी फिटनेस और चार्म से खूब तारीफ बटोरते रहते हैं। बीते बुधवार को करण जौहर की बर्थडे पार्टी में अभिनेता अपनी कथित गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ नजर आए थे। पार्टी के दौरान दोनों काफी अच्छे लग रहे थे और खुश नजर आ रहे थे। पार्टी से पहले अभिनेता ने अपनी खींची गई तस्वीर को आज सुबह सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
वेधा लुक में ऋतिक रोशन - फोटो : insta
ऋतिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की है। इस पोस्ट में ऋतिक का करण जौहर की पार्टी वाला लुक नजर आ रहा है। अभिनेता मिरर सेल्फी लेते दिख रहे हैं। इस तस्वीर में अभिनेता काले रंग के सूट में हमेशा की तरह हैंडसम लग रहे हैं। फोटो शेयर कर ऋतिक ने लिखा- 'कल रात...दाढ़ी के साथ आखिरी पोस्ट'। ऋतिक के पोस्ट को पढ़कर ऐसा लग रहा है कि अभिनेता का ये लुक अब देखने को नहीं मिलेगा।  
 
विज्ञापन

3 of 4
वेधा लुक में ऋतिक रोशन - फोटो : insta
ऋतिक का ये लुक देखने के बाद फैंस उनकी तस्वीर पर लाइक्स और कमेंट्स की बौछार कर रहे हैं। कुछ ही देर में फोटो पर 15 लाख से ऊपर लाइक्स आ चुके हैं। एक फैन ने तो उन्हें इंटरनेशनल हैंडसम और ग्रीक गॉड तक बता डाला। एक यूजर ने लिखा- दाढ़ी के साथ आखिरी पोस्ट क्यों?...क्रिश 4 की शूटिंग करने जा रहे हैं? 
विज्ञापन

4 of 4
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया
वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता बहुत जल्द फिल्म विक्रम वेधा में नजर आने वाले हैं। दिलचस्प बात यह है कि 'विक्रम वेधा' में ऋतिक रोशन का लुक उनके द्वारा पहले के लुक से काफी अलग है, और इस हालिया पोस्ट ने संकेत दे दिया है कि फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें