फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋतिक ने सोशल मीडिया पर छोड़ा इतना लंबा पोस्ट, लिखा- कंगना से कभी नहीं मिला पर्सनली

Fri, 06 Oct 2017 08:04 AM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद
विज्ञापन
1 of 4
ऋतिक रोशन
बॉलीवुड के सुपरहीरो ऋतिक रोशन और 'क्वीन' कंगना रनौत के बीच का विवाद गहराता ही जा रहा है। पिछले तीन साल से चल रही दोनों के बीच इस अनबन में कई मसाले पके और जब से दोनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर अभी चल ही रहा है। ऐसे में ्दोनों के बीच फैले विवाद में एक जाना-माना नाम भी सामने आया है। बता दें कि दोनों के बीच की ई-मेल पर हुई बातचीत में कुछ मैसेज लीक हुए हैं जिनमें 'आरके' के नाम का कई बार जिक्र किया गया है और अब इस 'आरके' को रनबीर कपूर से जोड़कर देखा जा रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

ऋतिक ने तोड़ी चुप्पी तोड़ किया ये खुलासा

2 of 4
ऋतिक और कंगना
खेैर,  जो भी हो लेकिन, ऐसे में पानी सिर से ऊपर होता देख अपनी चुप्पी तोड़ते हुए ऋतिक ने साफ कर दिया है कि वे कंगना से कभी पर्सनली मिले ही नहीं है। ऋतिक ने ये बातें सोशल मीडिया पर एक बड़े से लेख के जरिए शेयर की है। 
विज्ञापन

कंगना ने कहा, छुप-छुप कर मिले हैं हम

3 of 4
ऋतिक रोशन और कंगना
ऋतिक ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए बताया कि वे कंगना से कभी अकेले में मिले ही नहीं हैं। लेकिन ऋतिक के स्टेटमेंट में एक सबसे बड़ी बात ये सामने आई है कि उन्होंने ये सारी बातें कंगना का नाम लिए बिना लिखी है। कंगना के आरोपों के खिलाफ लिखते हुए ऋतिक ने बताया कि वे कंगना की इस बात का खंडन करते हैं कि वे उनसे छुप-छुप कर मिले हैं। 
विज्ञापन

ये है ऋतिक का सोशल मीडिया पर पूरा स्टेटमेंट

4 of 4
Hrithik Roshan
ऋतिक ने अपनी स्टेटमेंट में सबसे पहली बात ये लिखी ' मैं विवादों से दूर रहने वाला इंसान हूं और मुझे अपने पर ही फोकस करना अच्छा लगता है, लेकिन मीडिया में जो बाते मुझे लेकर की जा रही हैं वे बिल्कुल तर्कसंगत नहीं है, और हां, मेरे और कंगना के बीच जो सगाई की बात फैलाई जा रही है वो पूरी तरह से गलत है और उसका कोई ठोस सबूत भी नहीं है, 2014 में कंगना और मेरी कोई सगाई नहीं  हुई है ये सारी बाते गलत हैं, लेकिन कंगना की बात को इसलिए मान लिया जा रहा है क्योंकि वे एक महिला हैं, जबकि हकीकत ये है कि  2014 में मैं देश से बाहर ही नहीं गया, यहां तक कि आप मेरे पासपोर्ट की डिटेल भी चेक कर सकते हो। लेकिन एक फेक तस्वीर को लेकर मुझे टारगेट किया जा रहा है जबकि उस तस्वीर की असलियत मेरी पूर्व पत्नी बयां कर चुकी हैं। बता दें कि एक इंटरव्यू में कंगना ने ऋतिक के साथ अपने संबंधों पर खुलकर बाते की थी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें