फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राकेश रोशन को भी हुआ कैंसर, ऋतिक रोशन ने किया खुलासा

Tue, 08 Jan 2019 10:37 AM IST
साइस्ता सैफी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
rakesh roshan
पिछले दिनों बॉलीवुड में सोनाली बेंद्रे को कैंसर हुआ और इरफान खान न्यूरो एंडोक्राइन नाम की बीमारी से जूझते पाए गए । अब एक और बॉलीवुड का बड़ा कलाकार भयानक बीमारी से ग्रसित हो गया है । ये हैं ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन । जी हां, इस बात की जानकारी खुद ऋतिक रोशन ने दी है । 
विज्ञापन

2 of 6
hritik roshan
ऋतिक ने कुछ देर पहले ही अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की । इसमें वो अपने पिता राकेश रोशन के साथ नजर आ रहे हैं । फोटो जिम की है । ऐसा लग रहा है कि पिता और बेटा दोनों ही अपनी फिटनेस का ख्याल रख रहे हैं । इस फोटो को शेयर करते हुए ऋतिक ने पिता की बीमारी का खुलासा किया । 
विज्ञापन

3 of 6
rakesh roshan
ऋतिक लिखते हैं, 'मैंने आज सुबह अपने पिता से एक फोटो खिंचवाने के लिए कहा । आज अपनी सर्जरी के दिन भी उन्होंने जिम नहीं मिस किया । वो एक बहुत मजबूत इंसान हैं । कुछ हफ्ते पहले ही पता चला कि उनको शुरुआती स्टेज का squamous cell carcinoma हो गया है।'
 

4 of 6
'ये उनके गले को प्रभावित कर रहा है । वो इस बीमारी से लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं । मेरा परिवार बहुत खुशनसीब है जो हमें उनके जैसा लीडर मिला ।' ऋतिक के इस पूरे मैसेज से साफ है कि राकेश रोशन को ये बीमारी हुई है । बता दें कि squamous cell carcinoma एक तरह का स्किन कैंसर होता है । 
विज्ञापन

5 of 6
rakesh roshan
राकेश रोशन का इलाज शुरू हो चुका है । कैंसर से जूझ रहे एक्टर सोनाली बेंद्रे, इरफान खान और ऋषि कपूर की लिस्ट में राकेश रोशन का नाम भी शामिल हो गया है । बता दें कि ऋतिक ने अपने पिता के निर्देशन में 'कहो ना प्यार है' से डेब्यू किया था । 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
rakesh roshan
इसके बाद राकेश ने अपने बेटे के लिए 'कोई मिल गया', 'कृष 2' और 'कृष 3' जैसी सुपरहिट फिल्में डायरेक्ट कीं । राकेश रोशन 80 के दशक के हिट हीरो रहे हैं। अब वो फिल्मों के निर्देशन और प्रोडक्शन का काम करते हैं ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें