फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋतिक-कंगना विवाद : ऋतिक ने कहा मीडिया कृपया मेरा समर्थन न करे

Tue, 10 Oct 2017 04:17 PM IST
amarujala.com- Presented by: आनंद
विज्ञापन
1 of 4
ऋतिक रोशन और कंगना रनौत के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। पहले कंगना और फिर ऋतिक का इंटरव्यू सामने आने के बाद कई सेलेब्रिटीज के बयान भी सामने आए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
बता दें कि एक्‍टर फरहान अख्‍तर, यामी गौतम, ट्विंकल खन्ना, दिया मिर्जा, सोनाली बेंद्रे, गोल्‍डी बहल, कॉरियोग्राफर फराह खान जैसे कई सितारे ऋतिक रोशन का समर्थन कर चुके हैं। अब ऋतिक नहीं चाहते कि कोई इस पूरे विवाद में उनकी साइड ले या उनका समर्थन करे। इसके अलावा ऋतिक फेसबुक और ट्वीटर के जरिए भी अपनी सफाई पेश कर चुके हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
अब ऋतिक ने एक पत्र ट्वीट करते हुए मीडिया और बॉलीवुड इंडस्ट्री सहित अपने फैंस से अनुरोध किया है कि कृपया इस विवाद को ज्यादा हवा न दें। साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि कृपया इस पर पक्ष न लें। उन्होंने इस विवाद की जांच कराए जाने की मांग भी की। ऋतिक ने स्पष्ट किया कि वे इस विवाद पर अब कुछ नहीं बोलेंगे और न ही किसी को इस विषय पर इंटरव्यू देंगे। 
विज्ञापन

4 of 4
ऋतिक ने अपने इस बयान में लिखा है कि मानवीय सम्‍मान को ध्‍यान में रखते हुए हमें इस मामले को उछालना नहीं चाहिए। उन्‍होंने लिखा, 'मैं जानता हूं कि मैं मीडिया को नहीं बता सकता कि वह क्‍या कवर करे या क्‍या नहीं, लेकिन अगर कोई मामला जांच के अधीन है तो हमें उसमें बहुत ध्‍यान रखने की जरूरत है। वहीं टीवी ऋतिक की तरफ से टीवी चैनलों के इंटरव्यू देने के बाद कंगना ने अभी तक कोई सफाई नहीं दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें