बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन इन दिनों काफी चर्चाओं में हैं। जबसे ऋतिक की पूर्व पत्नी सुजैन खान ऋतिक रोशन के घर पर रहने आई हैं तभी से अफवाहों का बाजार भी गर्म है। कि दोनों शायद एक बार फिर से अपने रिश्ते को मौका देना चाह रहे हैं। हालांकि इस बारे में ऋतिक और सुजैन की तरफ से अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन सुजैन अक्सर ऋतिक के घर से तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं।