बिहार के गणितज्ञ आनंद कुमार की जीवनी पर बनी फिल्म 'सुपर 30' बाक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ रही है। ऋतिक रोशन ने इस फिल्म में आनंद कुमार का किरदार निभाया है। फिल्म की सफलता पर जब मीडिया ने ऋतिक रोशन की राय जानी तो एक्टर ने कहा कि मेरी फिलिंग्स ठीक वैसी है जैसे मेरी पहली फिल्म 'कहो ना प्यार है' के लिए थी'। इसके लिए लोगों का बहुत प्यार मिल रहा है। वहीं क्रिटिक्स को भी फिल्म ने बहुत लुभाया है।
विज्ञापन
2 of 5
Hrithik Roshan
- फोटो : amar ujala mumbai
फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे आनंद कुमार अपना कोचिंग सेंटर खोलते हैं औऱ गरीब बच्चों को फ्री शिक्षा देते हैं, लेकिन इन सब के लिए उन्हें बहुत संघर्ष करना पड़ता है। पिछले कुछ साल ऋतिक रोशन के लिए कुछ खास अच्छे नहीं रहे। उनकी आखिरी हिट फिल्म 'काबिल' थी जो 2017 में रिलीज हुई थी। वहीं ऋतिक की बिग बजट फिल्म 'मोहन जोदाड़ो' बाक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गयी थी।
विज्ञापन
3 of 5
Super 30
- फोटो : Social Media
ऋतिक रोशन आगे कहते हैं कि जब डायरेक्टर विकास बहल पर मीटू मूवमेंट के दौरान सैक्सुअल हैरासमेंट का आरोप लगा था औऱ आनंद कुमार के खिलाफ भी कुछ आईआईटी छात्रों ने आरोप लगाए थे तो इस वजह से हमें फिल्म की रिलीज टालनी पड़ी थी। इसकी वजह से मैं बहुत दुखी हो गया था। ये हमारे लिए बहुत मुश्किल फैसला था जो कि फिल्म के लिए लेना पड़ा। चाहे वो 'मी टू' कैंपेन की वजह से फिल्म रोकना हो या फिर रिलीज को आगे बढ़ाना हो।
4 of 5
super 30
- फोटो : social media
ऋतिक रोशन बोले कि आज मैं खुश हूं कि जो भी फैसले लिए, आज उनकी वजह से सब अच्छा है। मैं ये कहना चाहता हूं कि अंत अच्छा तो सब अच्छा। सुपर 30 की सफलता के साथ ऋतिक की आने वाली धमाकेदार फिल्म 'वार' का ट्रेलर यूट्यूब पर काफी धूम मचा रहा है। इसके टेलर को यूट्यूब पर 35 मिलियन से ज्यादा लोग इसे देख चुके हैं। वहीं इस फिल्म में ऋतिक के साथ टाइगर श्राफ भी नजर आने वाले हैं। वार 2अक्टूबर को रिलीज होगी।
ऋतिक रोशन की एक लेडी फैन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो को ऋतिक रोशन की रीमा दास नाम की फैन ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। रीमा दास की वीडियो के अनुसार ऋतिक की फैन का ये वीडियो मुंबई का है। यहां वह अपनी फिल्म सुपर 30 के प्रमोशन में पहुंचे थे। वीडियो में भी देखा जा सकता है कि ऋतिक भारी भीड़ से घिरे होते हैं और उनकी फैन भीड़ से ऊपर उठकर ऋतिक को गिफ्ट देती है।