बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की फिल्म 'तानाजी' को रिलीज हुए 40 दिन बीत चुके हैं। लेकिन फिल्म अब भी जमकर कमाई करने में लगी हुई है। फिल्म ने अब तक कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। दर्शक फिल्म को देख इसकी तारीफों के पुल बांधने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। फैन्स तो फिल्म की तारीफ कर ही रहे हैं साथ ही साथ सेलिब्रिटीज भी खुद को इस फिल्म की तारीफ करने से रोक नहीं पा रहे हैं।