ऋतिक रोशन
- फोटो : सोशल मीडिया
ऋतिक रोशन ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए 'रॉकेट्रीः द नांबी इफेक्ट' की तारीफ की है। उन्होंने लिखा, 'फिल्म 'रॉकेट्रीः द नांबी इफेक्ट' के लिए हो रही तारीफों से मुझे फोमो हो रहा है। मैं अपने दोस्त एक्टर आर. माधवन के लिए बेहद खुश हूं, जिन्होंने इस फिल्म के लिए अपना दिल और आत्मा सबकुछ दे दिया है। निर्देशन की दुनिया में डेब्यू करने के लिए तुम्हें बधाई मैडी। रॉकेट्री की पूरी टीम को बधाई। थिएटर में इस फिल्म को देखने के लिए मैं अब ज्यादा इंतजार नहीं कर सकता।' बता दें कि फोमो एक ऐसी स्थिति होती है, जिसमें यह डर सताता है कि यह मौका मेरे हाथ से छूट न जाए। शायद 'रॉकेट्री' को लेकर ऋतिक को भी यही डर सता रहा है कि कहीं यह फिल्म उनसे छूट न जाए, इसलिए वह जल्द से जल्द इसे देखने के लिए बेसब्र हैं।