फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाक के बाद भी सुजैन के साथ क्यों बार-बार नजर आते हैं ऋतिक, खुद खोल दिया बड़ा राज

Tue, 06 Aug 2019 07:04 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Hrithik Roshan and Sussanne Khan - फोटो : instagram
बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन फिल्मों के अलावा पूर्व पत्नी सुजैन खान की वजह से भी सुर्खियों में रहते हैं। ऋतिक और सुजैन का भले ही तलाक हो चुका हो लेकिन इन दोनों की बीच अब भी बहुत अच्छे रिश्ते हैं। यही वजह है जो ऋतिक और सुजैन खान को अक्सर साथ में देखा जाता है। 
विज्ञापन

2 of 5
sussanne khan - फोटो : social media
बीते दिनों ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 सिनेमाघरों में रिलीज हुई। दर्शकों सहित समीक्षकों ने फिल्म की तारीफ की। सुपर 30 की शानदार सफलता के बाद ऋतिक रोशन ने हाल ही में डीएनए को इंटरव्यू दिया। यहां उन्होंने निजी जिंदगी और पत्नी सुजैन खान को लेकर ढेर सारी बातें कीं। यहां उन्होंने ये भी बताया कि पूर्व पत्नी होने के बावजूद वह सुजैन खान और अपने बच्चों के बीच कैसे रिश्ता बनाकर रखते हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
Hrithik Roshan - फोटो : social media
ऋतिक रोशन ने कहा- सुजैन और मैं एक-दूसरे का सम्मान करते हैं, हम दोनों बच्चे ऋदान और रेहान रोशन के लिए समर्पित हैं ये एहसास कराए बिना कि हमारे बीच कुछ गलत है। ऋतिक रोशन आगे कहते हैं कि यहां तक की कई लोग मुझसे पूछते हैं कि मैं कैसे अपनी एक्स (पूर्व पत्नी) के साथ इतना अच्छे से रह सकता हूं। मैं उन्हें यही बताता रहता हूं कि पिता के तौर पर मैं दोनों बच्चों को लेकर चल रहा हूं और उन दोनों को पता चल सके कि उनकी मां को प्यार और सम्मान दिया जाता है। 

4 of 5
Hrithik Roshan - फोटो : file photo
बात को आगे बढ़ाते हुए ऋतिक रोशन ने कहा कि, 'हमारे बच्चों को भी पता चल सके हैं कि दो लोगों के अलग होने के बाद भी एक परिवार के तौर पर हम हमेशा साथ है। यह बहुत दुख की बात है कि सुजैन के साथ मेरा संतुलन थोड़ा मुश्किल है, लेकिन अपने बच्चों की खुशी और शांति के लिए हम हमेशा कोशिश करते रहते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Hrithik Roshan and Sussanne Khan - फोटो : instagram
आपको बता दें कि ऋतिक रोशन और सुजैन खान का रिश्ता बेहद खास है। दोनों का तलाक हो चुका है लेकिन आज भी वे दोस्त की तरह मिलते हैं। अपने बच्चों के साथ समय बिताते हैं। मूवी और डिनर डेट पर भी साथ जाते हैं। इस कपल ने शादी के 14 साल बाद 2014 में तलाक ले लिया था। तलाक के 5 साल बाद भी दोनों के रिश्ते में खास बॉन्डिंग देखने को मिलती है । सुजैन और ऋतिक एक-दूसरे की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें