फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सुपर 30' में साथ काम करने वाले ऋतिक ने भी विकास बहल का छोड़ा साथ, बोले- 'ऐसे आदमी के साथ...'

Mon, 08 Oct 2018 06:29 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
super 30 - फोटो : अमर उजाला
'क्वीन' जैसी नेशनल अवॉड विनर फिल्म का निर्देशन करने वाले निर्देशक विकास बहल पर हाल ही कंगना रनौत ने सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था। कंगना के अलावा 'फैंटम फिल्म्स' की एक महिला कर्मचारी ने भी आरोप लगाया था कि निर्देशक विकास बहल ने उसके साथ गोवा की यात्रा के दौरान अनुचित तरीके से व्यवहार किया था।
विज्ञापन

2 of 5
super 30
अब इस मामले में ऋतिक रोशन का भी बयान सामने आया है। विकास बहल पर ऋतिक रोशन का बयान इसलिए और ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि ऋतिक विकास बहल की फिल्म 'सुपर 30' में नजर आने वाले हैं। फिल्म अगले साल रिलीज होगी।
 

 
विज्ञापन

3 of 5
ऋतिक रोशन
निर्देशक अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवानी के बाद अब अभिनेता ऋतिक रोशन ने भी विकास बहल का साथ छोड़ दिया है। ऋतिक ने लिखा, "मेरे लिए ऐसे किसी भी शख्स के साथ काम करना असंभव है जो किसी इतने घिनौने काम के लिए दोषी हो। मैं इससे दूर हूं और सिर्फ इस मामले में थोड़ी बहुत ही जानकारी है।''

4 of 5
ऋतिक रोशन
अभिनेता ऋतिक रोशन ने कहा है- 'मैंने सुपर 30 के निर्माताओं से निवेदन किया है कि इस बारे में जरूरी जानकारी निकाल कर जितना हो सके कड़ा एक्शन लें। यह वैसी बात नहीं है जिसे किसी तरह दबा दिया जाए। दोषियों को सजा मिलनी चाहिए और सभी पीड़ितों को सशक्त करके खुलकर बोलने की ताकत दी जानी चाहिए।'
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
super 30 - फोटो : twitter
बता दें सुपर 30 विकास बहल की महत्वपूर्ण फिल्मों में से एक है। यह फिल्म बिहार के टीजर आनंद कुमार के जीवन पर बनाई जा रही है। सेक्शुअल हैरेसमेंट के आरोप के बाद विकास को अमेजन प्राइम की एक वेब सीरीज से भी बाहर निकाला जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें