फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन सुनैना के विवाद पर बोले ऋतिक, बोलने को बहुत कुछ, बोलूंगा नहीं वरना लोगों से बहस होगी

Sun, 14 Jul 2019 04:06 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Hrithik Roshan sister Sunaina - फोटो : Social Media
बॉलीवुड के सुपर स्टार ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर दर्शकों को मिली जुली प्रतिक्रिया सामने आ रही है। बीते दिनों ऋतिक और उनका परिवार एक खास वजह से चर्चा में आए थे। उनकी बहन सुनैना ने अपने परिवार पर संगीन आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था वो एक मुस्लिम लड़के से प्यार करती हैं लेकिन उनके घरवाले इस रिश्ते के खिलाफ हैं। अब इस विवाद पर ऋतिक ने कहा है कि सब कुछ ठीक है।
विज्ञापन

2 of 5
sunaina roshan - फोटो : social media
इंडिया टुडे से हुई बातचीत में ऋतिक रोशन ने अपनी बहन सुनैना के बारे में बात करते हुए कहा कि उनके पास बोलने के लिए बहुत कुछ है लेकिन वह बोलना नहीं चाहते, क्योंकि अगर वो ऐसा करेंगे तो ये लोग इस पर बहस करने लगेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
Hrithik Roshan sister Sunaina - फोटो : instagram
ऋतिक ने कहा कि ये उस बारे में बात करने के लिए सही प्लेटफॉर्म नहीं है। यह बहुत छोटी बात है और ये एक ऐसी चीज है जिसे मैं प्रमोशन्स के साथ मिक्स नहीं करना चाहता। यह एक ऐसी चीज है जो मेरे लिए बहुत मायने रखती है और मैं इस बारे में एक ऐसे माहौल में बात करना चाहता हूं जहां थोड़े ज्यादा मात्रा में ज्यादा होशपूर्ण तरीके से बात सुनने वाले, थोड़े ज्यादा बुद्धिजीवी लोग हों।

4 of 5
Hrithik Roshan sister Sunaina - फोटो : instagram
पिंकविला से बातचीत में सुनैना ने कहा था कि वह एक मुस्लिम लड़के रूहेल अमिन से प्यार करती हैं। रूहेल एक जर्नलिस्ट हैं, जिनसे सुनैना की मुलाकात फेसबुक के जरिए हुई थी। परिवार के घर के डर कारण उन्होंने लड़के का नंबर सेव नहीं किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ruhail Amin - फोटो : Social Media
सुनैना के मुताबिक इस रिश्ते पर उनके पिता राकेश रोशन का कहना है कि मुस्लिम लड़का एक आतंकवादी है। ऐसे में मुस्लिम होने की वजह से रोशन परिवार उसे एक्सेप्ट नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें