ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर अभिनीत 'वॉर 2' यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की फिल्म है। शुरुआती कुछ दिन इसका कलेक्शन अच्छा रहा, मगर दूसरे ही हफ्ते से कमाई में गिरावट होनी शुरू हो गई। यह फिल्म अपना बजट भी नहीं निकाल पाई है। वहीं, इसी के साथ रिलीज हुई रजनीकांत की 'कुली' का कलेक्शन भी अब लाखों में आ सिमटा है।