फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोबारा शादी कर सकते हैं ऋतिक और सुजैन, बच्चों के साथ मूवी डेट पर साथ आए नजर

Mon, 30 Jul 2018 01:11 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Hrithik Roshan
एक्टर ऋतिक रोशन के फिर से शादी की खबरें हैं। साल 2014 में तलाक के बाद भी ऋतिक और सुजैन को अक्सर साथ में आउटिंग करते हुए देखा जाता रहा है। दोनों ने फैसला लिया था कि अपने टूटे रिश्ते का असर वो दोनों बच्चों पर नहीं पड़ने देंगे। इसके चलते ऋतिक और सुजैन अपने बच्चों के साथ कभी वैकेशन, कभी मूवी डेट तो कभी डिनर डेट पर देखे जाते रहे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Hrithik Roshan
हाल ही में ये फैमिली यानी कि ऋतिक, सुजैन, ऋहान और ऋदान फिल्म देखने साथ पहुंचीं। इनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। तस्वीरों को देखकर आप भी यही कहेंगे सुजैन और ऋतिक का तलाक भले हो चुका हो पर दोनों की दोस्ती अब भी कायम है। 
विज्ञापन

3 of 5
Hrithik Roshan
खबरें ये भी है कि ऋतिक फिर से सुजैन से शादी करना चाहते हैं और इसके लिए उन्होंने अपने पापा राकेश रोशन को भी मना लिया है। सुजैन भी इसके लिए तैयार हैं। लोग कहने लगे हैं कि वो दिन दूर नहीं जब दोनों फिर से विधिवत पति-पत्नी बन जाएंगे लेकिन फिलहाल शादी की कोई खबर नहीं मिल रही है।

4 of 5
Hrithik Roshan
बता दें ऋतिक और सुजैन के दूर जाने में कंगना रनौत को लेकर हुए विवाद का बड़ा हाथ था। कंगना ने जब मीडिया में ऋतिक की ई मेल्स लीक करनी शुरू की तो सबसे पहले सुजैन ही ऋतिक के समर्थन में आई थीं। इतना ही नहीं 14 साल चले इस रिश्ते के टूटने की वजह सुजैन और अर्जुन रामपाल का कथित अफेयर बता जा रहा था। हालांकि ये सभी खबरें महज अफवाहें निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
super 30 - फोटो : अमर उजाला
'सुपर 30' में ऋतिक पहली बार बिहारी किरदार निभा रहे हैं और लगता है अपने किरदार की बारीकियों के समझने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत भी की है जो तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है। विकास बहल द्वारा निर्देशित और साजिद नाडियाडवाला के एनजीई प्रोडक्शंस द्वारा प्रस्तुत, ऋतिक रोशन अभिनीत 'सुपर 30' अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें