फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के चार महीने बाद ऋतिक रोशन की मां ने किया सोशल मीडिया पोस्ट, तस्वीर साझा कर कही ये बात

Thu, 22 Oct 2020 02:02 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पिंकी रोशन, ऋतिक रोशन, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Instagram: @pinkieroshan
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के करीब चार महीने का समय बीत चुका है। लेकिन अभिनेता की मौत की गुत्थी अब तक सुलझ नहीं पाई है। मामले में लगातार सुशांत का परिवार न्याय की मांग कर रहा है। अभिनेता के परिवार को उनकी मौत किसी साजिश का हिस्सा लगती है। तो वहीं अब अभिनेता ऋतिक रोशन की मां पिंकी रोशन ने भी सुशांत की मौत के मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Twitter
दरअसल हाल ही में आई AIIMS रिपोर्ट ने इस मामले में तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया है। लेकिन फिर भी एक्टर के फैन अभी भी सीबीआई की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। कहने को तो मर्डर एंगल अब समाप्त हो चुका है लेकिन अब तक अभिनेता का परिवार और उनके फैंस इसे मानने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन

3 of 5
अपनी मां के साथ ऋतिक रोशन - फोटो : Instagram
अब हाल ही में अभिनेता ऋतिक रोशन की मां पिंकी रोशन ने भी मामले को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। पिंकी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए सुशांत की एक तस्वीर साझा की है। तस्वीर के साथ पिंकी ने लिखा है, 'सच्चाई सभी को जाननी है, लेकिन सच्चा किसी को नहीं बनना।' पोस्ट के साथ #universeispowerful, #prayersarepowerful जैसे हैशटैग का इस्तेमाल भी किया है।
 

4 of 5
राकेश रोशन, पिंकी रोशन - फोटो : फाइल फोटो
इस पोस्ट के जरिए पिंकी ने कई लोगों पर निशाना साधा है। हालांकि उन्होंने इसमें किसी का नाम नहीं लिखा है। पिंकी ने जो सवाल खड़े किए हैं वो वाजिब भी हैं। पिंकी की तरफ से इन सवालों पर सफाई नहीं दी गई है। अब एक तरफ वे न्याय की बात कर रही हैं तो वहीं दूसरी तरफ सवाल भी खड़े कर रही हैं, ऐसे में उनका ये पोस्ट सभी को सोचने पर मजबूर कर रहा है। बता दें कि पिंकी रोशन का ये इंस्टाग्राम अकाउंट वेरिफाइड तो नहीं है लेकिन ऋतिक रोशन, सुजैन खान, टाइगर श्रॉफ और नीतू कपूर सहित कई और सितारे इस अकाउंट को फॉलो करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत को 14 जून को रहस्यमय परिस्थितियों में मुंबई के अपने अपार्टमेंट में मृत पाया गया था। इस समय सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इनवेस्टिगेशन (CBI), इन्फोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) सुशांत की हत्या के मामले की जांच कर रहे हैं।

पढ़ें: निक्की तंबोली ने छुए हिना- गौहर के पैर, रुबीना- अभिनव और जैस्मिन ने उड़ाई खिल्ली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें