ऋतिक रोशन की फिल्म 'सुपर 30' रिलीज हो चुकी है । हाल ही में ऋतिक भारत के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से मिले । ऋतिक ने उपराष्ट्रपति के साथ कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर उनका धन्यवाद किया है । ऋतिक ने दिल्ली में अपनी फिल्म 'सुपर 30' की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी ।
विज्ञापन
2 of 6
hrithik roshan
- फोटो : social media
इस मौके पर उपराष्ट्रपति के अलावा फिल्म के प्रोड्यूसर भी मौजूद थे । तस्वीरें शेयर कर ऋतिक रोशन ने लिखा, 'भारत के उपराष्ट्रपति श्री वेंकैया नायडू से मिलकर बहुत अच्छा लगा। उनके विचार उनके ज्ञान की गहराई को दर्शाते हैं । इस मौके के लिए धन्यवाद सर ।' बता दें कि नायडू ने बुधवार को ये फिल्म देखी थी ।
विज्ञापन
3 of 6
hrithik roshan
- फोटो : social media
उन्होंने आनंद कुमार और ऋतिक रोशन के काम की बहुत तारीफ की । साथ ही नायडू ने फिल्म के डायरेक्टर को शुभकामनाएं दीं । वो कहते हैं, 'आनंद कुमार की प्रेरणादायी कहानी ने मुझे बहुत प्रभावित किया । जिन्होंने इतनी परेशानियों के बाद भी बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल करने में अपनी जिंदगी लगा दी ।'
4 of 6
hrithik roshan
- फोटो : social media
नायडू ने आनंद की कोचिंग की भी तारीफ की । उन्होंने कहा कि लोगों को आनंद कुमार से सीख लेनी चाहिए । बता दें कि बिहार सरकार ने फिल्म को राज्य में टैक्स फ्री करने का एलान भी कर दिया है। कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने शुक्रवार को उम्मीद से काफी कम ओपनिंग की थी । पहले दिन का कलेक्शन सिर्फ 11.83 करोड़ रुपये रहा।
विज्ञापन
5 of 6
hrithik roshan
अगले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग लगाई और इसका कलेक्शन उछल कर 18.19 करोड़ रुपये जा पहुंचा। रविवार को भी फिल्म ने अपना दम बनाए रखा और इस दिन फिल्म ने 20.41 करोड़ रुपये कमाते हुए 50 करोड़ रुपये की कमाई का पहला पड़ाव पार कर लिया। फिल्म सुपर 30 का बजट करीब 82 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।
ऐसे में इसे हिट का तमगा पाने के लिए कम से कम 164 करोड़ रुपये का कारोबार शुरू के दो-तीन हफ्तों में करना होगा। फिल्म सुपर 30 का बजट करीब 82 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। ऐसे में इसे हिट का तमगा पाने के लिए कम से कम 164 करोड़ रुपये का कारोबार शुरू के दो-तीन हफ्तों में करना होगा।