फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hrithik Roshan Birthday: छह साल की उम्र में ऋतिक ने किया था डेब्यू, देखिए अनदेखी तस्वीरें

Fri, 10 Jan 2020 04:45 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 6
hrithik roshan - फोटो : social media
बॉलीवुड अभिनेता और बेहतरीन डांसर ऋतिक रोशन किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। ऋतिक आज 46 साल के हो गए हैं। ऋतिक की गिनती बॉलीवुड के हाईएस्ट पेड अभिनेताओं में से एक होती है। अपनी पहली फिल्म से कई अवॉर्ड्स जीतने वाले ऋतिक रोशन फोर्ब्स की लिस्ट में मोस्ट पॉपुलर शख्सियत रहे हैं। भले ही ऋतिक को अभिनय विरासत में मिली हो लेकिन इसके लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी है। उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।

विज्ञापन

2 of 6
hrithik roshan - फोटो : file photo
ऋतिक के पिता राकेश रोशन अभिनेता और निर्देशक हैं। मशहूर संगीतकार रोशनलाल नागरथ उनके दादा हैं। ऋतिक की मां पिंकी रोशन निर्माता-निर्देशक जे. ओम प्रकाश की बेटी हैं। ऋतिक के चाचा राजेश रोशन अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए संगीतकार बने। 
विज्ञापन

3 of 6
hrithik roshan - फोटो : file photo
ऋतिक की एक बड़ी बहन सुनैना हैं। ऋतिक ने अपनी पढ़ाई बॉम्बेे स्कॉटिश स्कूल से की। ऋतिक रोशन ने 80 के दशक में बतौर बाल कलाकार कई फिल्मों में काम किया। छह साल की उम्र में ऋतिक सबसे पहले फिल्म 'आशा' (1980) में नजर आए।

4 of 6
hrithik roshan - फोटो : file photo
इसके अलावा ऋतिक ने फिल्म 'आप के दीवाने '(1980), 'आस-पास' (1981) में काम किया। धीरे-धीरे ऋतिक ने फिल्में करनी कम कर दीं। उनके पिता राकेश रोशन चाहते थे कि पहले वो अपनी पढ़ाई पूरी कर लें। ऋतिक ने बतौर सहायक निर्देशक पिता राकेश रोशन के साथ चार फिल्मों में काम किया। 
विज्ञापन

5 of 6
hrithik roshan - फोटो : file photo
साल 2000 में ऋतिक रोशन ने रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'कहो ना प्यार है' (2000) से डेब्यू किया। राकेश रोशन इस फिल्म के निर्देशक थे। फिल्म में ऋतिक के अपोजिट अमीषा पटेल थीं। इस फिल्म ने ऋतिक को रातों रात सुपरस्टार बना दिया। बहुत ही कम लोगों को पता है कि राकेश रोशन 'कहो ना प्यार है' शाहरुख खान के साथ बनाना चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
hrithik roshan - फोटो : file photo
ऋतिक रोशन ने साल 2000 में अपनी गर्लफ्रेंड सुजैन से शादी कर ली। उसी साल ऋतिक ने डेब्यू किया था। दोनों के दो बेटे रेहान और रिदान हैं। साल 2014  में ऋतिक और सुजैन ने तलाक ले लिया। सभी के लिए ये बेहद आश्चर्यजनक था हालांकि तलाक के बाद भी सुजैन के साथ उनके रिश्ते अच्छे हैं। दोनों कई बार साथ छुट्टियां मनाते देखें जाते हैं।

दीपिका की 'छपाक' पर लगा था स्क्रिप्ट चोरी का आरोप, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाया ये फैसला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें